हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

21 से 27 सितंबर के बीच 4 दिन ठप रहेगा बैंकों का कामकाज, जानें अपने शहर में कब बंद रहेंगी शाखाएं

Bank Holidays This Week: आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार इस हफ्ते क्षेत्रीय त्योहारों और चौथे शनिवार के कारण बैंक 4 दिन बंद रहेंगे. जानें आपके शहर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक.

विज्ञापन
बैंक जाने से पहले सावधान! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट और डिजिटल विकल्प (फोटो क्रेड‍ि‍ट- एआई )

अगर इस हफ्ते आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जैसे बैंक ड्राफ्ट (DD) बनवाना, केवाईसी (KYC) डॉक्यूमेंट जमा करना, नया खाता खुलवाना या चेक जमा करना आद‍ि न‍िपटाना है, तो बैंक जाने से पहले आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाह‍िए.

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस हफ्ते क्षेत्रीय त्योहारों और महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में SBI, HDFC, ICICI, PNB समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कुल 4 दिन बंद रहने वाले हैं. इसलिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, ताकि आपको खाली हाथ वापस न लौटना पड़े. आइए जानते हैं आपके शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें : Bank Strike September 2026: 28 से 30 सितंबर तक लगातार 3 दिन बैंक हड़ताल! SBI ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या ATMs चलेंगे?

विज्ञापन

इस हफ्ते किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

21 सितंबर (रविवार): पूरे भारत में साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे.

22 सितंबर: करमा पूजा के पावन अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड (रांची) में बैंकों का अवकाश रहेगा.

विज्ञापन

23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के मौके पर जम्मू और श्रीनगर क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे.

25 सितंबर: इन्द्रजात्रा पर्व के उपलक्ष्य में सिक्किम (गंगटोक) में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

विज्ञापन

26 सितंबर (चौथा शनिवार): आरबीआई के नियमानुसार महीने के चौथे शनिवार पर पूरे देश में सभी सरकारी व प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.

27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी की वजह से पूरे भारत में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : RBI New FD Rules: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम, जानें आपकी FD और बैंक खातों पर क्या पड़ेगा असर

क्या पूरे देश में एक साथ बंद रहेंगे बैंक?
जी नहीं. ध्यान देने वाली बात यह है कि 26 सितंबर (चौथे शनिवार) और 27 सितंबर (रविवार) को छोड़कर बाकी त्योहारों की छुट्टियां पूरे देश में एक समान लागू नहीं होती हैं.

विज्ञापन

रिजर्व बैंक की हॉलिडे लिस्ट राज्यों और शहरों के स्थानीय सांस्कृतिक त्योहारों के आधार पर तय की जाती है. इसलिए अपने राज्य और शहर की हॉलिडे लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच जाएं.

बैंक बंद होने पर भी 24×7 चालू रहेंगी ये डिजिटल सेवाएं
ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपने रोजमर्रा के काम घर बैठे भी निपटा सकते हैं. जैसे क‍ि Google Pay, PhonePe, Paytm या बैंक ऐप से ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांसफर का काम कर सकते हैं. इसके अलावा अगर कैश चाह‍िए तो एटीएम मशीनें भी खुली रहेंगी.

विज्ञापन

आप कैश निकालने या डिपॉजिट करने के लिए नजदीकी एटीएम और कैश डिपॉजिट मशीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आरबीआई के मुताबिक, फंड ट्रांसफर के लिए NEFT और RTGS सुविधाएं 24x7x365 उपलब्ध रहती हैं. यही नहीं, बिल पेमेंट करना, अकाउंट बैलेंस चेक करना या FD/RD खोलना जैसे काम नेट बैंकिंग के जरिए आसानी से किए जा सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola