Bank Strike September 2026: 28 से 30 सितंबर तक लगातार 3 दिन बैंक हड़ताल! SBI ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या ATMs चलेंगे?

UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. SBI ने ग्राहकों के लिए ताजा एडवाइजरी जारी की है. जानें क्या काम करेंगे ATMs और डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म.

SBI Branch and ATM Services Advisory for 3 Day Bank Strike September 2026

28 सितंबर से 3 दिन की बैंक हड़ताल! YONO और UPI से निपटाएं काम, चेक करें ATM सर्विस की अपडेट

विज्ञापन

अगर इस हफ्ते के आखिर में आपका कोई बैंक का काम रुका हुआ है, जैसे चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट या ब्रांच में जाकर पैसे जमा या निकाला, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5-डे बैंकिंग (5-day banking) समेत अपनी कई पेंडिंग मांगों को लेकर 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल (Nationwide Bank Strike) का ऐलान किया है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार (Weekend) की छुट्टियां हैं, जिसके तुरंत बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल रहने वाली है. यानी बैंक सीधे 5 दिनों के लिए प्रभावित रह सकते हैं. इसे देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक यानी SBI (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है.

Advertisment

SBI की एडवाइजरी: क्या खुले रहेंगी ब्रांचेस?

SBI ने साफ किया है कि बैंक हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं देने की पूरी कोशिश करेगा. हालांकि, कर्मचारियों की भागीदारी के आधार पर ब्रांच के कामकाज (Branch Operations) पर असर पड़ सकता है. ऐसे में अगर आपको ऐसा कोई काम है जिसके लिए फिजिकल डॉक्यूमेंट्स जमा करने हैं या ब्रांच के कर्मचारियों की मदद चाहिए, तो उसे 28 सितंबर से पहले ही निपटा लें.

चेक जमा करने या ब्रांच पर निर्भर रहने वाली सेवाओं में देरी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

क्या ATMs और ऑनलाइन बैंकिंग काम करेंगे?
राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने के बावजूद आपकी जेब पूरी तरह खाली नहीं होगी. SBI ने ग्राहकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. नकदी (Cash) निकालने या जमा करने के लिए ग्राहक एटीएम (ATM) और ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन (ADWM) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इंटरनेट बैंकिंग, SBI YONO ऐप, मोबाइल बैंकिंग और UPI (गूगल पे, फोनपे, पेटीएम) सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी.

विज्ञापन

ग्राहक रूटीन लेनदेन के लिए अपने नजदीकी कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) पर भी जा सकते हैं.

वित्त मंत्रालय की बैठक: हड़ताल टालने की कोशिश जारी
सोमवार को वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) के प्रमुखों की एक अहम बैठक बुलाई है, ताकि 3 दिनों की इस हड़ताल के दौरान जरूरी सेवाएं बनी रहें और 5-डे बैंकिंग की मांग पर बीच का रास्ता निकाला जा सके. अगर आपको 28 से 30 सितंबर के बीच नकदी की जरूरत पड़ने वाली है, तो वीकेंड से पहले ही एटीएम से कैश निकालकर रख लें, क्योंकि लगातार 5 दिनों के ब्रेक के दौरान एटीएम में कैश खत्म (Out of Cash) होने की नौबत भी आ सकती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ