Bank Holidays in September: 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in September: सितंबर 2025 में भारत के सभी बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें। जानें कब बैंक बंद रहेंगे, रविवार और शनिवार की छुट्टियां और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का लाभ कैसे उठाएं।

SOURCE- NEWS 24

Bank Holidays in September: आरबीआई की सितंबर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट आ चुकी है। इस महीने पूरे देश में 15 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे असुविधा से बचने के लिए बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। बता दे कि सभी त्योहारों और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा बैंक रविवारों और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे। हालांकि, इन दिनों में आप ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। यहां देखिए सितंबर 2025 में होने वाली बैंक की छुट्टियों की पूरी सूची।

विज्ञापन

त्योहारों पर कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

देशभर में बैंकों के सप्ताहांतों के अलावा, त्योहारों से संबंधित कुल 9 छुट्टियां होंगी। ये तिथि राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं:

विज्ञापन

3 सितंबर (बुधवार)- झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में विश्वकर्मा पूजा।

विज्ञापन

4 सितंबर (गुरुवार)- केरल में ओणम का पहला दिन।

5 सितंबर (शुक्रवार)- ईद-ए-मिलाद के लिए अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

6 सितंबर (शनिवार)- सिक्किम में इंद्रजात्रा और अन्य क्षेत्रों में संबंधित उत्सव के लिए बैंक बंद रहेंगे।

स्टेटवाइस बैंक हॉलिडे लिस्ट

विज्ञापन
  • जम्मू और कश्मीर को 22-23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
  • पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, त्रिपुरा में 29-30 सितंबर महा सप्तमी और अष्टमी के लिए बैंक बंद रहेंगे।
  • केरल, महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों में 5 सितंबर को ओणम और ईद-ए-मिलाद पर बैंक अवकाश है।

सप्ताहांत की छुट्टियां इस प्रकार हैं:

  • 7 सितंबर को रविवार, पूरे देश के बैंक बंद।
  • 14 सितंबर को दूसरा रविवार होगा।
  • 29 सितंबर शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 सितंबर, रविवार को सभी राज्यों के बैंक बंद।
  • 27 सितंबर को चौथा शनिवार बैंक बंद होंगे।
  • 28 सितंबर को रविवार के लिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Gold Rate Today: टैरिफ लागू होने के बाद आज सोने में सबसे बड़ा बदलाव, 1640 रुपये तक बदल गए आंकड़े

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ