Bank Holidays on Krishna Janmashtami 2024: अगस्त का महीना छुट्टियों के मामले में ज्यादा खास रहा। इस महीने कई त्योहार और खास अवसर होने के कारण सार्वजनिक छुट्टी नहीं रही बल्कि बैंक के कर्मचारियों के लिए भी खास रहा। सार्वजनिक छुट्टी के अलावा बैंकों के पास अपनी भी छुट्टियां शामिल रहीं जिनमें दूसरा-चौथा शनिवार और सभी रविवार की छुट्टियां भी शामिल रहीं। त्योहारी सीजन से शुरू हुए अगस्त के महीने में ही कृष्ण जन्माष्टमी भी है और इस खास दिन पर क्या बैंकों की छुट्टी है? क्या कृष्ण जन्माष्टमी पर बैंक बंद रहेंगे? आइए आपके इन सवालों का जवाब देते हुए अपकमिंग बैंक हॉलिडे की लिस्ट पर एक बार गौर करते हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी पर बैंक बंद रहेंगे या नहीं?
अगर आपका भी ये सवाल है कि कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) पर बैंक बंद रहेंगे या नहीं? तो बता दें कि इस दिन राष्ट्रीय छुट्टी होती है और देश के सभी बैंकों पर 26 अगस्त 2024 को ताला लगा मिलेगा। दरअसल, 26 अगस्त, सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी है और इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- बैंक खाते में पैसे भेजने की ये गलती पहुंचा देगी जेल, जानें RBI के नियम
लगातार 3 दिनों तक बैंकों पर लगा रहेगा ताला
26 अगस्त, सोमवार को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इससे पहले चौथा शनिवार और रविवार भी है जिस वजह से देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। 24 अगस्त, शनिवार को महीने के चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 25 अगस्त, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। 26 अगस्त, सोमवार को जन्माष्टमी के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस तरह से लगातार 3 दिन के लिए देश के सभी बैंकों पर ताला लगा मिलेगा।
बैंक बंद होने पर कर सकेंगे ये काम
बैंक बंद होने पर चेक या ड्राफ्ट जमा करना या फिर किसी तरह का कोई अन्य काम करना संभव नहीं है, लेकिन आप पैसों का लेन-देन या निकासी से संबंधित काम को बैंक बंद होने पर भी कर सकते हैं। एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का अपनाना होगा। कैश निकालने के लिए आप ATM मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 30 सितंबर से पहले इस खास स्कीम में करें निवेश, मिलेगा 7.85% तक ब्याज
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
3 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
4 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
6 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
7 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
7 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
8 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
10 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
11 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
12 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines