Bank Holidays on 14 January: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से महीने की शुरुआत में कैलेंडर जारी करके बैंक की छुट्टियों का ऐलान किया जाता है। नया साल 2025 शुरू होते ही जनवरी महीने की छुट्टियों का कैलेंडर भी आ गया था, जिसके अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर देश में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन पूरे देश में नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों में और शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसलिए बैंकों में ऑफिशियल काम नहीं होंगे, लेकिन अगर आपको कैश चाहिए या कोई ट्रांजेक्शन करनी हो तो बैंक की ऑनलाइन सर्विस, UPI और ATM सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि RBI कैलेंडर के अनुसार, 14 जनवरी को किस-किस राज्य में बैंक की छुट्टी रहेगी?
यह भी पढ़ें:Blinkit और Swiggy को टक्कर देंगे Amazon-Flipkart, जानें कैसे और क्या है तैयारी?
इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
MINT की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों पर 14 जनवरी को मकर संक्रांति, उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघे संक्रांति, माघ बिहू, हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे, लेकिन बैंक सिर्फ अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ईटानगर, कानपुर और लखनऊ में बंद रहेंगे।
मकर संक्रांति का त्योहार पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है। 14 जनवरी को ही उत्तरायण का उत्सव गुजरात में मनाया जाता है। पोंगल दक्षिण भारत खासकर तमिलनाडु में मनाया जाने वाला 4 दिवसीय फसल उत्सव है। माघे संक्रांति सिक्किम और नेपाल में मनाई जाती है। असम का फसल उत्सव माघ बिहू कहलाता है। 14 जनवरी को ही हजरत अली का जन्मदिन है।
यह भी पढ़ें:Zerodha के को-फाउंडर Nikhil Kamath कौन? जिनके साथ PM मोदी का पॉडकास्ट डेब्यू
कई राज्यों में 4-5 दिन की छुट्टी
रिपोर्ट के अनुसार, बैंकों के अलावा 14 जनवरी को राज्यों में 4 से 5 दिन सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। किसी राज्य में 4 दिन तो किसी राज्य में 5 दिन की छुट्टी है। रविवार और दूसरे शनिवार का अवकाश भी है। दक्षिण भारत में 7 दिन का अवकाश लोग ले सकेंगे। 11 जनवरी को दूसरे शनिवार पर बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे। मिशनरी डे/इमोइनु इरतपा पर आइजोल और इंफाल में छुट्टी होगी। 12 जनवरी को रविवार की छुट्टी है।
13 जनवरी को लोहड़ी पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में छुट्टी है। तेलंगाना में 13 से 17 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। 11 जनवरी को दूसरे शनिवार, 12 जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा। 13 जनवरी को अतिरिक्त अवकाश लोग ले सकते हैं। तमिलनाडु में पोंगल मनाा जाता है तो 14 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 15 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस, 16 जनवरी को उझावर थिरुनल के मौके पर अवकाश रहेगा। 17 जनवरी को अतिरिक्त अवकाश मिल सकता है। 18 और 19 जनवरी को शनिवार-रविवार की छुट्टी रह सकती है।
यह भी पढ़ें:Public Holidays: मकर संक्रांति पर कहीं 4 तो कहीं 5 दिन की छुट्टी, एक दिन में 3 त्योहार
संबंधित खबरें
हरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
50 mins agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 hr agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
2 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
3 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
4 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
18 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
20 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
21 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines