Bank Holidays in June 2024: आज के समय में हम सभी इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है और उसे करने के लिए आप इस हफ्ते सोच रहे हैं तो पहले एक बार बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डाल लीजिए। दरअसल, आने वाले दिनों में लगातार 4 दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाला है।
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी हो जाती है। जून महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट पहले ही जारी हो गई है। बैंक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार लगातार चार दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। आइए बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालते हैं।
जून के शुरुआत में भी बंद रहे थे बैंक
देश में कई जगहों पर 1 जून को लोकसभा चुनाव के 7वें चरण की वोटिंग के कारण बैंकों की छुट्टी रही थी। इसके अलावा 2 जून को रविवार के कारण सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी थी। वहीं, 8 जून को दूसरे शनिवार और 9 जून को रविवार के कारण देश के सभी बैंक बंद रहे थे। जबकि, आने वाले दिनों में लगातार 4 दिन के लिए कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
यहां बंद रहेंगे 4 दिनों तक बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक की लिस्ट के अनुसार 14 जून, 15 जून, 16 जून और 17 जून को बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, इस दौरान देश के सभी बैंकों की छुट्टी नहीं रहेगी। आइए लिस्ट में जानते हैं कब और कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी?
14 जून 2024- इस दिन शुक्रवार है और पाहिली राजा के अवसर पर ओडिशा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
15 जून 2024- इस दिन शनिवार है और राजा संक्रांति के कारण ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा मिजोरम में भी YMA दिवस के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- SBI की खास स्कीम दे रही है करोड़ों ग्राहकों को फायदा! ऐसे मिलेगा 7.90% ब्याज
16 जून 2024- इस दिन रविवार है और देश के सभी बैंक साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बंद रहेंगे।
17 जून 2024- इस दिन सोमवार है और बकरीद/ईद उल-अज़हा के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। कुछ राज्यों को छोड़कर 17 तारीख को बैंक की छुट्टी है।
यहां लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
16 जून को रविवार, 17 जून को बकरीद और 18 जून को ईद उल-अज़हा के कारण कुछ जगहों पर लगातार बैंक बंद रहेंगे। जम्मू और श्रीनगर में लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- यहां 2 महीने के लिए बिना Visa के जाने का मौका
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
8 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
15 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines