Bank Holidays in August: त्योहारी सीजन में पैसों की जरूरत कब पड़ जाए या बैंक से जुड़ा काम कब करना पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसलिए बैंक से जुड़े काम को समय रहते ही निपटा लीजिए। आने वाले दिनों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। देश के कई जगहों पर लगातार 3 दिन के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं। जबकि, कुछ जगहों पर लगातार दो दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी है।
जी हां, अगस्त के महीने में कई दिन बैंकों की छुट्टियां रही। जबकि, आधा महीना गुजर जाने के बाद भी छुट्टियां खत्म नहीं हुई हैं। अगस्त में अभी भी कई अवसर हैं और उस दौरान बैंकों की छुट्टी भी है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) से पहले और बाद में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं?
कहीं लगातार दो दिन तो कहीं 3 दिन बैंक रहेंगे बंद
18 अगस्त, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी, जिस वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 19 अगस्त, सोमवार को रक्षाबंधन/ राखी पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में लगातार दो दिनों तक बैंकों की छुट्टी पूरे देश में रहेगी। हालांकि, कुछ जगहों पर 20 अगस्त को भी बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- यहां रक्षाबंधन पर फ्री बसों की सेवा के साथ मिलेगी सुपरफास्ट ट्रेन सर्विस
20 अगस्त को क्या बैंक बंद रहेंगे?
जी हां, 20 अगस्त को बैंकों की छुट्टी है, लेकिन देश के चुनिंदा जगहों पर ही बैंक बंद रहने वाले हैं। दरअसल, 20 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती है और इस अवसर पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी है। तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, हिमाचल प्रदेश और केरल में 20 अगस्त, श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा भी अन्य जगहों पर बैंकों की छुट्टी हो सकती है, लेकिन इसे लेकर कोई साफ जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं आई है। श्री नारायण गुरु जयंती के कारण बैंक होने से इन जगहों पर लगातार 3 दिन के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी।
अगस्त में कब-कब बैंक रहेंगे बंद?
अगस्त महीने के समाप्त होने से पहले 3 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। लगातार 3 दिनों के लिए देश भर के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। 24 अगस्त को चौथा शनिवार है, जिस वजह से बैंकों की छुट्टी है। इसके बाद 25 अगस्त को साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे और 26 अगस्त को जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के कारण देश के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। और इस अवसर पर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gifts: बहनों को इन 5 Gadgets से दें सरप्राइज!
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
34 mins agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
57 mins agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
5 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
6 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
7 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
8 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
9 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
9 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
9 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines