Bank Holidays in April 2024: जल्द ही मार्च का महीना समाप्त हो जाएगा। साथ ही 2023-2024 का फाइनेंशियल ईयर भी समाप्त हो जाएगा। अप्रैल की शुरुआत के साथ 2024-25 का वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा। 1 अप्रैल को कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। बात करें पूरे महीने की तो 30 दिनों वाला अप्रैल का महीना कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान नवरात्रि, ईद समेत अन्य खास अवसर के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। आरबीआई की ओर से किस दिन और किस अवसर पर कहां-कहां बैंकों को बंद किया जाएगा? आइए इसके बारे में अप्रैल में बैंकों हॉलिडे लिस्ट के जरिए जानते हैं।
अप्रैल में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
तारीख
दिन
छुट्टी
पूरे देश या राज्य में बैंक बंद
1 अप्रैल 2024
सोमवार
वित्तीय वर्ष के अंत में बैंकों के खाते बंद होने के कारण छुट्टी होगी।
कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम।
5 अप्रैल 2024
शुक्रवार
बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जमात-उल-विदा के कारण बैंक बंद होंगे।
हैदराबाद-तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर
7 अप्रैल 2024
रविवार
साप्ताहिक छुट्टी
देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
9 अप्रैल 2024
मंगलवार
गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नव वर्ष और पहला नवरात्रि
बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
10 अप्रैल 2024
बुधवार
ईद
कोच्चि और केरल में बैंक बंद रहेंगे
11 अप्रैल 2024
गुरुवार
ईद
पूरे देश में बैंक की छुट्टी
13 अप्रैल 2024
शनिवार
महीने का दूसरा शनिवार
देशभर में बैंक बंद रहेंगे
14 अप्रैल 2024
रविवार
साप्ताहिक छुट्टी
देशभर में बैंक बंद रहेंगे
15 अप्रैल 2024
सोमवार
हिमाचल दिवस
गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
17 अप्रैल 2024
बुधवार
श्री रामनवमी
अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिमला, मुंबई और नागपुर
20 अप्रैल 2024
शनिवार
गरिया पूजा
अगरतला में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
21 अप्रैल 2024
रविवार
साप्ताहिक छुट्टी
देशभर में बैंक बंद रहेंगे
इसके अलावा 27 अप्रैल और 28 अप्रैल 2024 को बैंकों की छुट्टी रहेगी। 27 अप्रैल को चौथा शनिवार और 28 अप्रैल को रविवार है। ऐसे में देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंकों की छुट्टी होने के बावजूद भी ग्राहक पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। ऑनलाइन सुविधाओं को अपनाकर आप लेनदेन कर सकते हैं। जबकि, एटीएम की मदद से कैश निकासी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- RBI का बड़ा अपडेट! चालू रहेंगे बैंक, जानें कौन-सी सर्विस का उठा सकेंगे लाभ