Bank Holiday: पैसे रुपये से रिलेटेड ज्यादातर काम अब ऑनलाइन ही हो जाया करता है. लेकिन कुछ महत्वपूर्ण काम के लिए अब भी बैंक जाना ही पड़ता है. जैसे कि चेक या ड्राफ्ट से संबंधित काम के लिए. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है, तो यह खबर आपके लिए है. आज से बैंक तीन दिन बंद रहेंगे. इसलिए, बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना जरूरी है ताकि आप अपने काम की प्लानिंग उसी हिसाब से कर सकें. ये छुट्टियां RBI की लिस्ट पर आधारित हैं.
8th Pay Commission: नए पे कमीशन से इन कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी सैलरी, न मिलेगा कोई अलाउंस; जानें
इस सप्ताह कितनी छुट्टियां
19 फरवरी – बहादुर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे.
20 फरवरी – अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में स्टेट डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, दूसरे राज्यों में बैंकिंग ऑपरेशन पहले की तरह जारी रहेंगे.
22 फरवरी – रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इससे कुल चार दिनों तक बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा.
ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करें
हालांकि, बैंक बंद होने पर भी आप ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. पैसे का ट्रांजैक्शन NEFT या RTGS से किया जा सकता है. इसके अलावा, क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके भी ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं.
आप कैश निकालने के लिए ATM मशीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. डिजिटल बैंकिंग से आप चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं, अपना अकाउंट अपडेट कर सकते हैं और अपना PIN सेट कर सकते हैं. हालांकि, चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट या लोन एप्लीकेशन जैसे कामों के लिए आपको ब्रांच के दोबारा खुलने तक इंतजार करना होगा.
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
5 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
6 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
8 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
9 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
9 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
10 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
12 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
13 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
14 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines