Bank Holiday on 15 April 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से पहले छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। आज 15 अप्रैल, मंगलवार को देश में कुछ जगह बैंकों के कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। इसका मतलब ये हैं कि 15 अप्रैल को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहक अपना बैंक से जुड़ा काम नहीं निपटा सकेंगे। बैंक बंद होने के पीछे आज क्या वजह है? क्यों और किन राज्यों में बैंकों की छुट्टी है? आइए विस्तार से जानते हैं।
किन कारण से बैंकों की रहेगी छुट्टी?
RBI के अनुसार देश के चार राज्यों में आज बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इसके पीछे की वजह लोकल त्योहार है। दरअसल, देश के चार राज्यों में उनके राज्य से संबंधित उत्सव है जिस वजह से वहां के बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, देश के अन्य सभी बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल को किन 4 राज्यों में बैंक बंद?
- असम में बोहाग बिहू के अवसर पर राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- पश्चिम बंगाल में बंगाली न्यू ईयर (पोइला बोइशाख) में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- अरुणाचल प्रदेश में सांस्कृतिक उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- हिमाचल प्रदेश में हिमाचल डे के अवसर पर राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवा चालू
जिन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे वहां के ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सर्विस के माध्यम से अपने कुछ काम निपटा सकते हैं। जैसे- नेट बैंकिंग, UPI पेमेंट, मोबाइल बैंकिंग आदि। पैसे निकासी के लिए ATM सर्विस उपलब्ध रहेगी। पानी या बिजली का बिल भरने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस चालू रहेगी। ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से अन्य काम भी निपटा सकेंगे।
अप्रैल में कब-कब बैंक रहेंगे बंद
- 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे है और राजस्थान, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, श्रीनगर और असम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 21 अप्रैल को गरिया पूजा (आदिवासी त्योहार) के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 अप्रैल को बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Sasta Recharge Plan: सिर्फ 319 रुपये 90 दिनों के लिए JioHotstar फ्री! मिलेगा अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा का भी फायदा
संबंधित खबरें
WhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
47 mins agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
1 hr agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
1 hr ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
3 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
6 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines