Bank Holiday List 2023: नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। 2022 के अंतिम दिन चल रहे हैं। नए साल को देखते हुए लोगों के मन में खूब बातें चल रही होंगी। उनमें एक यह भी कि अगले साल कितने ऑफ होंगे। 2023 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे इसकी लिस्ट आ गई है। अगले साल लगभग दो दर्जन से भी अधिक सरकारी छुट्टियां होने जा रही हैं।
बैंक किस दिन बंद रहेंगे, ऐसी जानकारी आपके पास होगी तो आप पूर्व सूचित होंगे कि बैंक बंद है या खुला है। जानकारी होने से आप अपने जरूरी काम भी पहले निपटा सकेंगे। इस बार रविवार को कई राजपत्रित अवकाश पड़ रहे हैं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से अवकाश की जानकारी दी जाती है। वहीं, विशेष राज्य के आधार पर भी कुछ क्षेत्रीय अवकाशों के साथ सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बैंक बंद रहते हैं। क्षेत्रीय अवकाश संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय किए जाते हैं जिनका उल्लेख आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं किया गया है।
इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
वर्ष 2023 के दौरान कुछ राष्ट्रीय अवकाश जैसे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती है। अधिकांश राज्यों में बैंक इन दिनों बंद रहेंगे। दिवाली, गणेश चतुर्थी, क्रिसमस, ईद, गुरु नानक जयंती, गुड फ्राइडे जैसे त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि दीवाली और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार कई राज्यों में मनाए जाते हैं, लेकिन तारीख अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है। ऐसे में बैंक भी अलग-अलग तारीखों पर बंद रह सकते हैं।
देखें-पूरी लिस्ट
- जनवरी 01 रविवार नववर्ष
- 12 जनवरी गुरुवार स्वामी विवेकानंद जयंती (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश)
- 15 जनवरी रविवार पोंगल
- 16 जनवरी सोमवार तिरुवल्लुवर दिवस/मट्टू पोंगल
- 23 जनवरी को नेताजी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 जनवरी गुरुवार गणतंत्र दिवस
- 8 मार्च डोलजात्रा (पश्चिम बंगाल)
- अप्रैल 07 शुक्रवार गुड फ्राइडे
- 14 अप्रैल शुक्रवार तमिल नव वर्ष
- 14 अप्रैल शुक्रवार डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती
- 22 अप्रैल शनिवार रमजान
- 01 मई सोमवार मई दिवस
- 05 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा
- 09 मई मंगलवार रवींद्रनाथ जयंती (पश्चिम बंगाल)
- 29 जून गुरुवार बकरीद (ईद-उल-अजहा)
- 15 अगस्त मंगलवार स्वतंत्रता दिवस
- 16 अगस्त बुधवार कानूनी हस्तांतरण दिवस
- 19 सितंबर मंगलवार विनायग चतुर्थी
- 28 सितंबर गुरुवार मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)
- 02 अक्टूबर सोमवार गांधी जयंती
- 24 अक्टूबर मंगलवार विजयादशमी
- 12 नवंबर रविवार दीपावली
- 25 दिसंबर सोमवार क्रिसमस
और पढ़िए –Income Tax Return: बिलेटेड आईटीआर फाइल करने को बचे हैं सिर्फ 3 दिन, अगर अब डेडलाइन निकल गई तो…
संबंधित खबरें
हवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 hr ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
2 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
22 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
22 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
23 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines