---विज्ञापन---

बिजनेस

भारत की सबसे तेज चलने वालीं 5 ट्रेनें, लंबी दूरी के सफर के लिए बेहद फायदेमंद

India's Fastest Train: भारतीय रेलवे ने वक्त के साथ कई बदलाव किए हैं। यात्राओं को सुविधाजनक बनाने के लिए कई नई ट्रेनों को लाया गया। जिसमें वक्त के साथ उनकी रफ्तार में बहुत बदलाव किए गए हैं। आज आपको बताएंगे भारत की उन ट्रेनों के बारे में जो सबसे तेज यात्रा पूरी करती हैं।

India’s Fastest Train: भारत का रेलवे नेटवर्क बहुत बड़ा है। भारत के ज्यादातर लोग एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए ट्रेनों का सफर करते हैं। साधारण यात्री ट्रेनों से लेकर शानदार हाई-स्पीड ट्रेनों तक, भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की विविध जरूरतों को पूरा करते हुए एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, मेल और डीएमयू ट्रेनों सहित कई प्रकार की सेवाएं संचालित करता है। इसमें सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को माना जाता है। आप आपको बताएंगे भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों के बारे में।

वंदे भारत एक्सप्रेस

देश भर में चलने वाली अनगिनत ट्रेनों में से वंदे भारत एक्सप्रेस को भारत की सबसे तेज ट्रेनों में से एक माना जाता है। ये 180 किमी प्रति घंटा से ज्यादा कि रफ्तार से चलने की क्षमता रखती है। वंदे भारत ने ही भारतीय रेलवे में रफ्तार में मानक स्थापित किए हैं। हालांकि, इसको वर्तमान में 120 से 130 किमी प्रति घंटा के बीच संचालित किया जाता है। देश के बहुत से क्षेत्रों में 50 से ज्यादा ट्रेनों की सेवा के साथ ये काफी लोकप्रिय ट्रेन बन गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें… ट्रेन सिलेंडर से टकराई…उड़ाने की साजिश! रेलवे में मचा हड़कंप; कानपुर में प्रयागराज जा रही थी कालिंदी एक्सप्रेस

गतिमान एक्सप्रेस

भारत में दूसरी सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस है, जिसको 2016 में शुरू किया गया था। ये ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के लिए खास है। इसमें रफ्तार के साथ जिस तरह की सुविधाएं दी हैं वो भी यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाती हैं। गतिमान एक्सप्रेस यात्रियों को प्रीमियम यात्रा अनुभव देती है। ट्रेन संख्या 12049/12050 के तहत संचालित, यह नई दिल्ली को झांसी से जोड़ती है।

---विज्ञापन---

भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस

भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस है भारत की तीसरी सबसे तेज ट्रेन है। नई दिल्ली और भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलने वाली यह ट्रेन 150 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से चलती है। ट्रेनों में काफी लंबे समय से ये भारतीय यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बनी हुई है। ये इंटरसिटी मार्गों पर अपनी समय की पाबंदी और आराम के लिए जानी जाती है।

राजधानी एक्सप्रेस

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को भी पसंदीदा और तेज चलने वाली ट्रेनों में शामिल किया गया है। विशेष रूप से मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। ये ट्रेनें अपनी ऑनबोर्ड सुविधाओं और उच्च श्रेणी की सेवा के लिए मशहूर हैं, जो उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए पसंदीदा विकल्प बनाती हैं।

---विज्ञापन---

दुरंतो एक्सप्रेस

दुरंतो एक्सप्रेस एक हाई-स्पीड नॉन-स्टॉप ट्रेन सेवा है, जो देश में सबसे तेज ट्रेनों में से एक है। 135 किमी प्रति किमी घंटा की स्पील से चलती है। दुरंतो बिना किसी मध्यवर्ती रुकावट के कई महानगरीय शहरों को जोड़ती है। ये लंबी दूरी के लिए यात्रा करने के लिए बहुत आरामदायक ट्रेन है।

ये भी पढ़ें… भारत में कितनी लोकल ट्रेनें, EMU, DEMU और MEMU एक दूसरे से अलग कैसे?

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2024 10:32 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola