बजाज फाइनेंस के शेयर आज तेजी से भागते नजर आए। कंपनी के मौजूदा एमडी और सीईओ राजीव जैन के प्रमोशन की खबर सामने आने के बाद बजाज फाइनेंस के शेयरों को बूस्ट मिला है। शुरुआती कारोबार के कुछ समय बाद ही कंपनी के शेयर 52 वीक के हाई लेवल को पार कर गए। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 28.54% चढ़ चुके हैं।
मैनेजमेंट में बदलाव
बजाज फाइनेंस ने गुरुवार को मैनेजमेंट में बदलाव से शेयर बाजार को अवगत कराया था। कंपनी ने बताया था कि राजीव जैन को 1 अप्रैल 2025 से कंपनी का वाइस चेयरमैन बनाया जाएगा। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। वहीं, अनूप कुमार साहा को उनकी जगह तीन साल के नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया जाएगा, जो अभी डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आज यानी 21 मार्च को जैसे ही बाजार खुला बजाज फाइनेंस के शेयर तेजी से भागने लगे।
2007 में बने थे हिस्सा
राजीव जैन का बजाज फाइनेंस से रिश्ता 2007 में जुड़ा था। उन्होंने बतौर सीईओ कंपनी जॉइन की थी। 2015 में उन्हें 5 साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया। मार्च 2020 में उन्हें फिर 5 सालों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। अब वह बजाज फाइनेंस के वाइस चेयरमैन बन गए हैं। बजाज फाइनेंस की तरक्की में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। कंपनी के अंदर भी यह धारणा है कि जैन की लीडरशिप की बदौलत ही बजाज फाइनेंस देश की लीडिंग NBFC का दर्जा हासिल कर पाई।
ऐसा है पोर्टफोलियो
राजीव जैन के पास लंबा अनुभव है। उन्होंने कई दिग्गज कंपनियों में काम किया है। जैन के linkedin प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 1994 में GE कैपिटल में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के तौर पर करीब 4 साल काम किया। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बैंकिंग ग्रुप लिमिटेड (ANZ) से जुड़े। हालांकि, यहां उनकी पारी लंबी नहीं रही। महज एक साल में ही उन्होंने कंपनी का साथ छोड़कर अमेरिकन एक्सप्रेस से नाता जोड़ लिया। 2006 में वह AIG का हिस्सा बने और 2007 में बजाज फाइनेंस में सीईओ की जिम्मेदारी संभाली।
ब्रोकरेज फर्म हुईं बुलिश
वहीं, राजीव जैन के प्रमोशन की खबर के बाद ब्रोकरेज बजाज फाइनेंस को लेकर बुलिश हो गए हैं। CLSA, BofA Securities, Citi Research और Morgan Stanley ने बजाज फाइनेंस के शेयर के लिए 10,000 से लेकर 11,000 रुपये तक का टारगेट प्राइस दिया है। CLSA ने इसके लिए सबसे ज्यादा 11,000 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। कंपनी का शेयर इस समय 8,911.10 रुपये के भाव पर मिल रहा है। इस लिहाज से देखें तो ब्रोकरेज फर्म्स को इसमें अच्छी बढ़त की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
अंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
24 mins agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
8 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
8 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
17 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
1 day agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines