Ayushman Bharat Yojna में एक परिवार में कितने कार्ड? दस्तावेज क्या, अप्लाई कैसे?

Ayushman Bharat Yojna Rule Change: मोदी सरकार ने लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए एक स्कीम लेकर आई थी। साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार ने लॉन्च किया था। अब तक 34 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

Ayushman Card
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojna Rule Change: आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज कराया जा सकता है। इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। जिसके जरिए 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज होता है। बुधवार को इस स्कीम में सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया, जिसमें 70 साल से ऊपर के सभी लोगों को आयुष्मान योजना में शामिल करने करने का ऐलान किया। इसके तहत अब बुजुर्गों को भी 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

परिवार के कितने लोग बनवा सकते हैं कार्ड?

आयुष्मान भारत योजना के तहत एक कार्ड दिया जाता है, जिसके जरिए ही अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है। बीते दिन हुए बदलावों के बाद कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या अब भी एक परिवार में कई कार्ड बनवाए जा सकते हैं? आपको बता दें कि इस योजना में जरूरतमंदों को देखते हुए कार्ड बनवाने की कोई सीमा तय नहीं की गई है। मतलब अभी भी एक ही परिवार के कितने भी सदस्य आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले, निराश्रित या फिर आदिवासी, अनुसूचित जाति या जनजाति के दिव्यांग या जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। इसके अलावा दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग अप्लाई कर सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप अपने पास के किसी अस्पताल या आयुष्मान सेंटर पर भी जा सकते हैं।

विज्ञापन

किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?

इसके अलावा आप इस योजना का फायदा लेने के लिए टोल-फ्री नंबर-14555 पर फोन करके भी पता कर सकते हैं। अगर आप इसके पात्र हैं तो फिर नजदीकी सीएससी सेंटर पर डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं। वहां पर आप आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। इसमें जिन डॉक्यूमेंट्स को मांगा जाता है उसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड के अलावा एक एक्टिव मोबाइल नंबर का होना आवश्यक है।

घर बैठे कैसे करें अप्लाई?

कार्ड को बनाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर उस पर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद इसमें आपको ये देखना होगा कि आप इसके लिए पात्र हैं कि नहीं। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर इसमें डालकर सब्मिट कर दें। नंबर पर एक OTP आएगा, जिसको उसमें भर दें। स्क्रीम पर आपके राज्य का ऑप्शन दिखाई देगा, उसको चुनकर एक बार फिर से अपना मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद इसमें राशन कार्ड नंबर डाल दें। ये सब सफलतापूर्वक भरने के बाद आपको स्क्रीन पर पूरी डिटेल दिख जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ