Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana: आज धनतेरस के साथ 29 अक्टूबर को आयुर्वेद दिवस भी मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों लोगों को तोहफा दिया है। आज पीएम मोदी ने PM-JAY योजना के दायरे को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी करीब 12850 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली परियोजनाओं की शुरुआत की है। जन आरोग्य योजना से लाभार्थियों को क्या-क्या फायदे मिलेंगे? इसके कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें? पढ़ें योजना से जुड़ी पूरी जानकारी।
क्या है आयुष्मान भारत योजना?
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में इस योजना को शुरू किया था। इसके तहत स्कीम के दायरे में आने वाले हर शख्स को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है। इस योजना के तहत पात्र हर शख्स 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज करवा सकता है। योजना के तहत कुल 29,648 अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है। इस योजना के तहत पहले करीब 1760 बीमारियों का इलाज कराया जा सकता था, जिसमें से बाद में 196 बीमारियों हो हटा दिया गया। यह योजना अभी दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलाई जा रही है।
वहीं, अब 6 साल बाद आज आयुर्वेद दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना का दायरा बढ़ा दिया है। लेकिन बदलाव सिर्फ 70 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए किया गया है। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी बीते दिन दी थी, उन्होंने कहा था कि योजना का विस्तार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Ayushman Bharat पर ताजा अपडेट, लाभार्थियों को राहत-AB-PMJAY में जुड़ेंगी नई बीमारियां
किन बीमारियों का करा सकते हैं इलाज?
आयुष्मान भारत योजना के तहत एक कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड से कैंसर, हार्ट डिजीज, किडनी से जुड़ी बीमारियां, कोरोना, मोतियाबिंद, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, घुटना और कूल्हे का रिप्लेसमेंट जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है।
कैसे करें अप्लाई?
आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाना चाहते हैं आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें। लॉगिन करने के लिए फोन नंबर देना होगा। लॉगिन करने के बाद सबसे पहले ये देख लेंकि आप इस योजना के लिए पात्र हैं कि नहीं। पात्रता जांचने के बाद आगे जाएंगे तो एक OTP आएगा। इसको भर दें, इसके बाद स्क्रीन पर राज्यों का ऑप्शन दिखेगा। उसमें से अपना शहर चुनें, मांगी कई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर दें। इसके बाद ही आयुष्मान कार्ड बनवाने के पात्र होंगे। कार्ड pmjay.gov.in की वेबसाइट पर भी बनाया जा सकता है। इसमें जो जरूरी डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे उसमें आधार कार्ड, पर्मानेंट एड्रेस प्रूफ, राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होगा।
ये भी पढ़ें: Ayushman Bharat से जुड़े हर सवाल का जवाब, कैसे बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है योजना?
संबंधित खबरें
Jio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
54 mins agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
6 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
6 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
7 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
7 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
9 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
9 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
10 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines