Ayodhya Ram Mandir Flight Ticket Price: आखिरकार अयोध्या नगरी में रामलला विराजमान हो गए हैं। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। राम नगरी के अलावा देश के हर कोने में खुशी की लहर है और रामलला के दर्शन के लिए हर किसी के तरसे नैन हैं।
अगर आप भी भारी भीड़ होने के कारण आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जा सके, लेकिन आने वाले दिनों में राम मंदिर में दर्शन करने के लिए अयोध्या (Ayodhya Cheapest Flight Ticket) जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप अपने समय और पैसों की बचत करने के लिए पहले ही प्लान बना सकते हैं।
जी हां, आप सस्ते में हवाई टिकट की बुकिंग (Ayodhya Ram Mandir Flight Ticket in Cheap Price) करके अयोध्या जा सकते हैं, आइए जानते हैं कि कब, कैसे और किस दिन सस्ते में हवाई टिकट मिल सकती है?
कैसे बुक होगी अयोध्या जाने के लिए सस्ती हवाई टिकट?
सस्ते में हवाई टिकट बुक करने के कई तरीके उपलब्ध हैं। आप तरह-तरह के ट्रैवल वेबसाइट पर खास और किफायती टूर पैकेज देख सकते हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railways), फ्लिपकार्ट फ्लाइट (Flipkart Flights), गूगल फ्लाइट्स (Google Flights) और गोआईबीबो (Goibibo) जैसी वेबसाइट पर अलग-अलग कीमत के साथ हवाई टिकट उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC: सस्ते में ऐसे होंगे Ayodhya में श्री राम जन्मभूमि के दर्शन
कब मिलेगी सस्ते में अयोध्या जाने की हवाई टिकट?
जनवरी महीना समाप्त होने में बस कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में आप फरवरी की शुरुआती दिनों में अयोध्या जाने का प्लान कर सकते हैं। Goibibo की वेबसाइट पर दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए सस्ती हवाई टिकट फरवरी में देखी जा रही है। 22 जनवरी 2024 को किए गए सर्च के अनुसार आप दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए हवाई टिकट को 16 फरवरी से 19 फरवरी के बीच कर सकते हैं। इन चारों दिनों में हवाई टिकट सिर्फ 3,509 रुपये में उपलब्ध है। जबकि, अन्य दिनों में 4000 से 10000 रुपये के करीब में फ्लाइट टिकट लिस्ट है।
कैसे मिलेगी सबसे सस्ती हवाई टिकट?
आप चाहें तो Google Flights पर जाकर भी अयोध्या जाने के लिए डेस्टिनेशन को एंटर कर सकते हैं। साथ ही फीचर का इस्तेमाल करके ये भी एंटर कर सकते हैं कि आपको कितने तक की कीमत में टिकट चाहिए। ऐसे में आपके पास अपडेट के जरिए सस्ती फ्लाइट टिकट का नोटिफिकेशन आ सकेगा।
ये भी पढ़ें- श्रीराम ने अपने प्रिय लक्ष्मण को क्यों दी थी सजा?
संबंधित खबरें
क्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
1 hr agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
2 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
2 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
16 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
19 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
20 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
21 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
23 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 day agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines