भारतीयों को ऑस्ट्रेलिया में रहने का मौका! एक साल के लिए नौकरी और अवकाश वीजा ऑफर

Australia Holiday Visa: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय लोगों को नौकरी पाने का एक खास मौका है। इसके लिए ऑस्ट्रेलियन वर्किंग हॉलिडे मेकर कार्यक्रम लॉन्च किया है। जिसमें 18 से 30 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।

Australia working holiday maker

ऑस्ट्रेलियाई वर्किंग हॉलिडे मेकर

विज्ञापन

Australia Holiday Visa: 18 से 30 साल के नौजवानों के लिए ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करने करने का एक सुनहरा अवसर है। हॉलिडे मेकर कार्यक्रम के तहत एक साल के लिए ऑस्ट्रेलिया में काम के साथ छुट्टियां भी मना सकेंगे। आपको बता दें कि भारत आधिकारिक तौर पर 16 सितंबर 2024 को इस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इसके बाद ये ऑस्ट्रेलिया का 50वां वर्किंग हॉलिडे मेकर पार्टनर देश बनकर सामने आया।

क्या है ऑस्ट्रेलियाई वर्किंग हॉलिडे मेकर?

ऑस्ट्रेलिया ने वर्किंग हॉलिडे मेकर (WHM) कार्यक्रम 1975 में शुरू किया है। इसका उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ तमाम देशों के नौजवानों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना है। इसके तहत युवा वयस्कों को एक साल की छुट्टी दी जाती है, इस दौरान युवक पढ़ाई के साथ काम कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस महीने बंद हो जाएंगे आवेदन

ऑस्ट्रेलिया के सहायक आव्रजन मंत्री मैट थिस्टलथवेट ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हुई जो इसी महीने के आखिर में खत्म हो जाएगी। जिसमें 18 से 30 साल के भारतीयों को एक साल तक ऑस्ट्रेलिया में रहने और काम के साथ पढ़ाई करने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने इस कदम को दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते की पहल बताया। इसमें चयन के लिए कोई खास प्रक्रिया नहीं है बल्कि रेंडम तरीके से युवाओं को चुना जाएगा। जिनका सेलेक्शन होता है वह अगले साल की शुरुआत से ऑस्ट्रेलिया जाना शुरू कर सकते हैं।

जो मन करे वह काम कर सकेंगे

थिस्टलेथवेट ने इस स्कीम के बारे में आगे बताते हुए कहा कि यह वीजा भारतीय नौजवानों को ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति को जानने और उनके चुनिंदा सेक्टर में काम करने की आजादी देता है। इसमें किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं होगी। आपको बता दें कि अब तक इसमें 1000 वीजा के लिए 40000 आवेदन मिल चुके हैं। आगे भी इस प्रोग्राम को चलाया जाता रहेगा। इससे दोनों देशों के नौजवानों को एक दूसरे की संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ