New ATM Rules Instant RuPay Debit Card Issuance: इस बात से तो आप वाकिफ होंगे कि जब भी नए डेबिट या क्रेडिट कार्ड बनवाने की बात आती है, तो बैंकों के कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं. इसके अलावा नए एटीएम या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने के हफ्तों बाद भी कूरियर का इंतजार करना पड़ता है. लेकिन अब ये सब जल्द ही खत्म होने वाला है. अब आप सीधे अपने नजदीकी एटीएम मशीन पर जाकर कुछ ही मिनटों में अपना नया पर्सनलाइज्ड कार्ड पा सकेंगे.
ये बात आपको हैरान कर सकती है, लेकिन ये सच है. दरअसल, मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने बैंकिंग को आसान बनाने के लिए तीन बड़े डिजिटल उपायों की घोषणा की है, जिसमें यह नया ओपन-सोर्स एंड्रॉइड-बेस्ड एटीएम सॉल्यूशन भी शामिल है.
एटीएम मशीन से सीधे मिलेंगे ये 3 तरह के कार्ड
अब तक एटीएम मशीनों का इस्तेमाल सिर्फ पैसे निकालने, डिपॉजिट करने या पिन (PIN) बदलने के लिए होता था. लेकिन नई टेक्नोलॉजी वाली मशीनों से आप सीधे RuPay डेबिट कार्ड (Debbit Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) भी बनवा सकेंगे. आप ऑन द स्पॉट अपने कार्ड को प्रिंट कराकर प्राप्त कर सकेंगे. यानी कूरियर का झंझट खत्म हो जाएगा और मशीन से कार्ड निकलते ही आप उससे कैश निकालने या शॉपिंग करने के लिए तुरंत इस्तेमाल भी कर सकेंगे.
नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, ESIC Card को आधार से लिंक करना हुआ अनिवार्य
कौन-कौन से बैंक कर रहे हैं इस पर काम?
फिलहाल इस नए एटीएम सॉल्यूशन का ट्रायल चल रहा है. फिलहाल इसके असेसमेंट में 9 बड़े बैंक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और एटीएम बनाने वाली कंपनियां शामिल हैं.
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के ये बैंक इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं:
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
- बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
- बैंक ऑफ इंडिया (BoI)
- यूको बैंक (UCO Bank)
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक
- एयरटेल पेमेंट्स बैंक
एटीएम में अब ये सुविधाएं भी मिलेंगी
आने वाले समय में एटीएम सिर्फ कैश वेंडिंग मशीन नहीं, बल्कि बैंक की एक मिनी ब्रांच की तरह काम करेंगे. अब इन मशीनों में चेक जमा करना, नया बैंक खाता खोलना, इंस्टेंट लोन के लिए अप्लाई करना आदि जैसी सेवाएं भी जोड़ी जा रही हैं, जिससे आम लोगों को छोटे-मोटे कामों के लिए बैंक की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा.
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
1 hr agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
2 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
4 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
4 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
6 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
6 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
9 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
9 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
10 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines