हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Atal Pension Yojana: सिर्फ 210 रुपये जमा कर हर महीने पाएं 5000 रुपये की गारंटीड पेंशन! जानें सरकार की इस सुपरहिट स्कीम के फायदे

Atal Pension Yojana Benefits and Rules: 18 साल की उम्र में रोज 7 रुपये यानी 210 रुपये प्रति माह बचाकर 60 की उम्र के बाद 5000 रुपये महीने की फिक्स्ड पेंशन पाएं. जानें योग्यता, प्रीमियम चार्ट और आवेदन प्रक्रिया.

विज्ञापन
Atal Pension Yojana Details: सिर्फ 210 रुपये जमा करें और बुढ़ापे में पाएं 5000 रुपये की पेंशन (Photo-AI)

क्या आपने कभी सोचा है कि 60 साल की उम्र के बाद जब शरीर काम करना बंद कर देगा, तो रोजमर्रा के खर्च, दवाइयों और घर चलाने के लिए पैसे कहां से आएंगे? खासतौर पर असंगठित क्षेत्र (Unorganized Sector) में काम करने वाले चालकों, रेहड़ी-पटरी वालों, दुकानदारों और घरेलू कारीगरों के लिए बुढ़ापे की चिंता सबसे बड़ी होती है.

इसी चिंता को दूर करने के लिए भारत सरकार की अटल पेंशन योजना (APY) एक बेहतरीन और सुरक्षित जरिया है. इस स्कीम के तहत आप हर महीने चाय-नाश्ते जितने छोटे से खर्च की बचत करके अपने लिए 5000 प्रति माह (60000 सालाना) की फिक्स्ड पेंशन पक्की कर सकते हैं. आइए समझते हैं कि यह स्कीम कैसे काम करती है और आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं.

Atal Pension Yojana: पेंशनर के ल‍िए खुशखबरी! अगले 5 साल के ल‍िए म‍िली मंजूरी, जारी रहेगी आर्थ‍िक मदद

विज्ञापन

क्या है अटल पेंशन योजना ?

अटल पेंशन योजना सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक सामाजिक सुरक्षा योजना हैः इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 100% सरकारी गारंटी के साथ आती है. शेयर बाजार में चाहे कितना भी उतार-चढ़ाव आए, 60 साल की उम्र पूरी होने पर आपकी तय पेंशन आपको हर महीने आपके बैंक खाते में मिलती रहेगी.

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
इस योजना से जुड़ने के नियम बेहद आसान हैं. अगर आप भारतीय नागरिक हैं और आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है तो आप इस योजना के ल‍िए पात्र हैं. आपके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक एक्‍ट‍िव बचत खाता होना चाहिए. एक सबसे जरूरी बात ये है क‍ि इस योजना का लाभ सिर्फ वही उठा सकते हैं, जो टैक्सपेयर न हों. यह योजना उन लोगों के लिए है जो इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं.

विज्ञापन

डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! पेंशन देने की योजना बना रही सरकार

कितना निवेश करना होगा?
अटल पेंशन योजना में आप 60 साल की उम्र के बाद कितना पेंशन पाना चाहते हैं (1000 रुपये, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपये), उसी हिसाब से आपका मासिक योगदान तय होता है. आप जितनी कम उम्र में इस स्कीम से जुड़ेंगे, आपकी किस्त (Premium) उतनी ही कम होगी.

विज्ञापन

अगर 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो 1000 रुपये महीना पेंशन के लिए आपको 42 प्रति माह जमा करना होगा. वहीं 5000 रुपये महीना पेंशन के लिए 210 प्रति माह (यानी रोजाना सिर्फ 7 रुपये ) जमा करना होगा.

40 साल की उम्र में जुड़ने पर:

विज्ञापन

1000 महीना पेंशन के लिए 291 रुपये प्रति माह जमा करना होगा. वहीं 5000 महीना पेंशन के लिए 1454 प्रति माह जमा करना होगा. बता दें क‍ि आप अपनी सुविधा के अनुसार मासिक, तिमाही या छमाही आधार पर भी ऑटो-डेबिट चुन सकते हैं.

60 साल की उम्र के बाद मिलने वाले 3 सबसे बड़े फायदे

विज्ञापन

आजीवन गारंटीड पेंशन: 60 वर्ष पूरे होते ही आपको आपकी चुनी हुई राशि (1000 से 5000) हर महीने पेंशन के रूप में मिलने लगेगी.

पति/पत्‍नी को सुरक्षा (Spouse Benefit): अगर पेंशनभोगी (Subscriber) की मृत्यु हो जाती है, तो वही पेंशन राशि जीवनसाथी (पति या पत्‍नी) को आजीवन दी जाती है.

विज्ञापन

नॉमिनी को पूरा पैसा वापस: अगर दोनों (पति और पत्‍नी) की मृत्यु हो जाती है, तो जमा की गई कुल कॉर्पस (Corpus) राशि उनके नॉमिनी (बच्चे या कानूनी वारिस) को लौटा दी जाती है.

टैक्स में छूट: इस स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के Section 80CCD के तहत टैक्स बेनिफिट भी मिलता है.

विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?
अटल पेंशन योजना का खाता खोलना बेहद आसान है:

  • अपने नजदीकी बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस जाएं जहां आपका बचत खाता है.
  • वहां से Atal Pension Yojana (APY) का फॉर्म लें और उसमें मांगी गई जानकारी भरें.
  • अपनी पसंद की पेंशन राशि (जैसे 5000) चुनें.
  • अपने बैंक खाते से ऑटो-डेबिट (Auto-Debit) सुविधा चालू करवा दें, ताकि हर महीने तय तारीख पर आपकी किस्त अपने आप कट जाए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola