Atal Pension Yojana: पेंशनर के ल‍िए खुशखबरी! अगले 5 साल के ल‍िए म‍िली मंजूरी, जारी रहेगी आर्थ‍िक मदद

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने Atal Pension Yojana को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी दे दी है. अटल पेंशन योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है. जान‍िये इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है.

Atal Pension Yojana

अगले 5 साल तक जारी रहेगी अटल पेंशन योजना

Atal Pension Yojana Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज 21 जनवरी 2026 को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अटल पेंशन योजना (APY) को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. सरकार ने इस योजना को अगले 5 वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और असंगठित क्षेत्र के उन करोड़ों श्रमिकों को सुरक्षा कवच देना है, जिनके पास कोई औपचारिक पेंशन व्यवस्था नहीं है. वित्त वर्ष 2030-31 तक विस्तार मिलने से बैंकों और डाकघरों को इस योजना के तहत ‘पेंशन सैचुरेशन’ का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

यह कदम भारत को एक ‘पेंशनभोगी समाज’ बनाने और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है.

विज्ञापन

कैबिनेट के फैसले के मुख्य बिंदु:

  • योजना अब आधिकारिक रूप से 31 मार्च 2031 तक एक्‍ट‍िव रहेगी.
  • सरकार ने योजना के प्रचार-प्रसार (Promotional) और विकास कार्यों के लिए बजटीय सहायता जारी रखने को हरी झंडी दी है.
  • योजना की स्थिरता बनाए रखने और वित्तीय अंतराल (Gap Funding) को भरने के लिए सरकार अपनी ओर से आर्थिक सहयोग देना जारी रखेगी.

अटल पेंशन योजना (APY) का लाभ क‍िसे म‍िलता है:
18 से 40 वर्ष की आयु के सभी भारतीय नागरिक इसका लाभ उठा सकते हैं. 60 वर्ष की आयु के बाद 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 मासिक पेंशन म‍िलता है. हालांक‍ि जो लोग टैक्‍स देते हैं (Income Tax Payers), वे इस योजना में शामिल नहीं हो सकते. यह सरकार की गारंटीकृत पेंशन योजना है. जनवरी 2026 तक इस योजना से 8.66 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं.

विज्ञापन

सब्सक्राइबर को क्या लाभ होगा?
जो लोग पहले से जुड़े हैं, उनके लिए योजना निर्बाध रूप से चलती रहेगी. सरकार के ‘गैप फंडिंग’ के फैसले से योजना की विश्वसनीयता और बढ़ गई है. नए युवा (18-40 वर्ष) अब अगले 5 वर्षों तक आसानी से इसमें पंजीकरण करा सकेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ