---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Ashneer Grover के साथ पत्नी माधुरी को एयरपोर्ट पर रोका, पकड़ रहे थे न्यूयॉर्क की फ्लाइट

Ashneer Grover के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

---विज्ञापन---

Bharat Pay फाउंडर Ashneer Grover को उनकी पत्नी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। दोनों ही न्यूयॉर्क जाने के लिए फ्लाइट पकड़ रहे थे। दिल्ली पुलिस की टीम ने उन्हें देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी है। इसके पीछे यही वजह बताई जा रही है कि दोनों के खिलाफ पुलिस की टीम जांच कर रही है। जब तक ये जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक दोनों देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। सिंधु पिल्लई, ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी, उन्होने कहा है कि गुरुवार को अशनीर ग्रोवर अपनी पत्नी के साथ देश के बाहर जा रहे थे, जिन्हें रोका गया था। 

मामला है 6 महीने पूरा

दरअसल ये मामला जुड़ा है जून 2023 की FIR से। दोनों के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगा हुआ है। कंपनी के 81 करोड़ रुपए का गलत इस्तेमाल किया गया। साथ में कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में कई गड़बड़ी का खुलासा किया है। इस FIR में अशनीर ग्रोवर के साथ, उनकी पत्नी और परिवार वालों के नाम भी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card Scam Alert! जल्दी लॉक करें आधार बायोमेट्रिक, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

समस्या बढ़ती ही जा रही है

पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि जांच अभी पहले फेज में है। जिसमें कई गड़बड़ी सामने आईं हैं। इसलिए भारत पे के फाउंडर को EOW ने देश छोड़ने से मना किया हुआ है। इस तरह की खबर से ये बात साफ कही जा सकती है कि अशनीर ग्रोवर के लिए समस्या बढ़ती ही जा रही है। अभी कुछ दिन पहले अशनीर ग्रोवर की पत्नी के साथ भी कई घंटों पूछताछ की गई थी, जिसमें पुलिस को कई गड़बड़ी सामने आई हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 17, 2023 03:27 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola