Apple sales fall after 22 year: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Apple Inc.की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने चौथी तिमाही में ये गिरावट दर्ज की है। Apple ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 89.5 बिलियन डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 1% यानी करीब 5 हजार करोड़ रुपए कम है, जब कंपनी ने 90.1 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। वहीं, कंपनी ने सितंबर की तिमाही में रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया था। बता दें कि एप्पल कंपनी ने 22 साल बाद अपनी कमाई में गिरावट दर्ज की है।
छुट्टियों में हो सकती है कमाई में बढ़ोतरी
एक रिपोर्ट के अनुसार, iPhone निर्माता Apple Inc. की चौथी तिमाही में इसमें गिरावट आई। कंपनी ने यह भी चेतावनी दी है कि आगामी अवकाश तिमाही में राजस्व लगभग उतना ही रहेगा जितना पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान था। वहीं, कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) लुका मेस्त्री ने कहा कि दिसंबर तिमाही का राजस्व पिछले साल के समान होगा। हालांकि, इस दिसंबर तिमाही में एक सप्ताह कम रहेगा। कंपनी मानकर चल रही की छुट्टियों की तिमाही में 5% राजस्व वृद्धि हो सकती है, जो कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़िए: Sensex: हफ्ते के आखिरी दिन मार्केट में खरीदारी पर जोर, 350 अंक की शानदार बढ़त
एक रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 14 की तुलना में आईफोन 15 बनाने में 16 फीसदी ज्यादा खर्च आ रहा है। ऐसे में इस मॉडल को बनाने के लिए लागत में सबसे ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, आईफोन 15 की मैन्युफैक्चरिंग कीमत 423 डॉलर (लगभग 35,200 रुपये) है। अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 799 डॉलर (लगभग 66,500 रुपए) है और भारत में आईफोन 15 की कीमत 80 हजार रुपए के करीब है।
ये भी पढ़िए: 5 Feature Phones स्मार्ट फोन से नहीं हैं कम! UPI पेमेंट से लेकर जमकर चलाएं YouTube
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
13 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
16 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
17 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
18 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
20 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
21 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
22 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
23 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines