Apple iPhone Component Plant Update: तमिलनाडु के होसुर में एप्पल कॉम्पोनेन्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगी आग से Apple की सप्लाई चैन को बड़ा झटका लगा है। यह प्लांट iPhone के बैक पैनल और अन्य इम्पोर्टेन्ट पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करता था। आग लगने के कारण प्रोडक्शन ठप हो गया है, जिससे त्योहारी सीजन में iPhone की बिक्री प्रभावित हो सकती है। जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि एप्पल को iPhone के इम्पोर्टेन्ट पार्ट्स चीन या किसी अन्य देश से मंगवाने पड़ सकते हैं।
15% तक कम iPhone बेचेगी कंपनी
बता दें कि यह प्लांट भारत में iPhone बनाने वाली कंपनियों जैसे Foxconn को iPhone के पार्ट्स उपलब्ध कराता था। आग लगने से iPhone का प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है, जिससे भारत में पुराने आईफोन मॉडल्स का प्रोडक्शन 10-15% तक कम हो सकता है। त्योहारी सीजन में iPhone की मांग काफी बढ़ जाती है, लेकिन इस घटना से Apple को 15% तक कम iPhone बेचने पड़ सकते हैं।
यह प्लांट नीदरलैंड, अमेरिका और चीन को भी iPhone के पार्ट्स एक्सपोर्ट करता था। लेकिन अब एप्पल को अन्य देशों से फोन के पार्ट्स मंगाने होंगे ताकि प्रोडक्शन को फिर से शुरू किया जा सके।
इस घटना के क्या मायने?
इस घटना से भारत में मेक इन इंडिया पहल को झटका लगा है। वहीं, Apple की सप्लाई चैन पर भी दबाव बढ़ गया है। हो सकता है कि iPhone की कीमतें बढ़ जाएं। फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है ताकि इसके कारणों का पता लगाया जा सके। Apple और टाटा मिलकर प्रोडक्शन को फिर से शुरू करने की कोशिश करेंगे। एप्पल को अपनी सप्लाई चैन को मजबूत करना होगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
चीन में एक और असेंबली लाइन बनाएगा एप्पल
जानकारी के मुताबिक, Apple सप्लायर आमतौर पर बैक पैनल का तीन से चार हफ्ते का स्टॉक रखते हैं। हालांकि, मामले की जानकारी रखने वाले एक इंडस्ट्री सोर्स ने अनुमान लगाया कि Apple के पास आठ हफ्ते का स्टॉक होने की संभावना है और इसलिए इसका अभी प्रभाव नहीं दिखेगा। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि अगर प्रोडक्शन जल्द ही शुरू नहीं होता तो अमेरिकी कंपनी चीन में एक और असेंबली लाइन तैयार कर सकती है।
ये भी पढ़ें : क्या भारत में OnePlus, iQoo, Poco मोबाइल कंपनियों पर आई मुसीबत? भारत सरकार से हो रही ये मांग
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
15 mins agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
2 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
7 hrs agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
7 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
10 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
14 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
14 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
22 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines