नई दिल्ली/कैलिफोर्निया: दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक कंपनी एप्पल (Apple) के गलियारों में पिछले कुछ दिनों से एक ही सवाल गूंज रहा था—क्या टिम कुक इस्तीफा देने वाले हैं? सोशल मीडिया से लेकर टेक जगत तक, उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज थीं। लेकिन अब खुद टिम कुक ने सामने आकर इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।
‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा’
एबीसी न्यूज (ABC News) को दिए एक विशेष साक्षात्कार में टिम कुक ने स्पष्ट किया कि उनके पद छोड़ने की खबरें महज कोरी अफवाह हैं। जब उनसे इस्तीफे के बारे में सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि नहीं, मैंने ऐसा नहीं कहा। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। यह सिर्फ एक अफवाह है जो चारों ओर फैल रही है। कुक ने कंपनी के प्रति अपने अटूट प्रेम को जाहिर करते हुए कहा कि मैं जो काम करता हूं, उससे मुझे गहरा लगाव है। मैं एप्पल के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता।
एप्पल के 50 साल: गैरेज से ग्लोबल लीडर तक
यह बयान ऐसे ऐतिहासिक समय पर आया है जब एप्पल अगले महीने अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस मौके पर भावुक होते हुए कुक ने याद किया कि कैसे 50 साल पहले एक छोटे से गैरेज में ‘पर्सनल टेक्नोलॉजी’ के क्रांतिकारी विचार ने जन्म लिया था। उन्होंने आईफोन, एप्पल वॉच और संगीत के क्षेत्र में कंपनी के वैश्विक प्रभाव को रेखांकित किया।
भविष्य का प्लान: $600 अरब का निवेश और AI पर नजर
इस्तीफे की खबरों को खारिज करने के साथ ही कुक ने एप्पल के भविष्य का रोडमैप भी साझा किया:
भारी निवेश: एप्पल अगले चार वर्षों में अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश करने की तैयारी में है। इसका मुख्य उद्देश्य आईफोन के ग्लास और सेमीकंडक्टर जैसे कलपुर्जों का निर्माण घरेलू स्तर पर करना है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI): एआई तकनीक पर कुक ने संतुलित रुख अपनाया। उन्होंने इसे न्यूट्रल बताया और कहा कि इसका प्रभाव इसके इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एआई के दौर में भी ‘प्राइवेसी’ एप्पल की प्राथमिकता रहेगी।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
2 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines