Apple Saket Store: मुंबई के बाद Apple के सीईओ टिम कुक आज नई दिल्ली में दूसरे रिटेल स्टोर ‘Apple साकेत’ का उद्घाटन कर दिया। ‘एप्पल साकेत’ साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में स्थित है, जो आज सुबह 10:00 बजे ग्राहकों के लिए खुल गया। स्टोर में एक डेडिकेटेड ऐप्पल पिकअप स्टेशन होगा जो ग्राहकों के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करना आसान बनाएगा।
Apple ने कहा कि स्टोर में 70 से अधिक मेंबर्स हैं जो भारत के 18 राज्यों से आते हैं और 15 से अधिक भाषाएं बोलते हैं। एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिटेल) डिएड्रे ओ’ब्रायन ने कहा कि हम भारत में अपना दूसरा स्टोर ‘एप्पल साकेत’ खोलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हम मुंबई के बाद दिल्ली में अपने कस्टमर्स को बेहतर सर्विस देना चाहते हैं।
और पढ़िए – CM शिवराज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, सितंबर से पहले मेट्रो चलाने का लक्ष्य
बता दें कि एप्पल स्टोर का मकसद भारत में लोगों को अपने प्रोडक्ट सीधे बेचना, उनकी सर्विस और एसेसरीज उपलब्ध कराना है। दिल्ली से पहले Apple ने मुंबई के Jio World Drive Mall बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को अपना पहला स्टोर Apple BKC नाम से खोला था।
मंगलवार को मुंबई में खुला था पहला एप्पल स्टोर
बता दें कि टिम कुक ने मंगलवार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में भारत के पहले ऐप्पल रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया था। इसके एक दिन बाद यानी बुधवार को टिम कुक ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
और पढ़िए – दिल्ली हाईकोर्ट ने आराध्या बच्चन से जुड़ी फेक न्यूज को हटाने का दिया निर्देश, कहा- हर बच्चा सम्मान का हकदार
टिम कुक ने ट्वीट कर लिखा, ‘गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद। हम पूरे भारत में अपना स्टोर बढ़ाने और निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
11 mins agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
1 hr agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
1 hr agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
2 hrs agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
3 hrs agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
3 hrs agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
19 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
20 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines