टिम कुक ने दिल्ली के साकेत में Apple Store का किया उद्घाटन, भारत में एप्पल का ये दूसरा स्टोर

Apple delhi store

Apple Saket Store: मुंबई के बाद Apple के सीईओ टिम कुक आज नई दिल्ली में दूसरे रिटेल स्टोर ‘Apple साकेत’ का उद्घाटन कर दिया। ‘एप्पल साकेत’ साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में स्थित है, जो आज सुबह 10:00 बजे ग्राहकों के लिए खुल गया। स्टोर में एक डेडिकेटेड ऐप्पल पिकअप स्टेशन होगा जो ग्राहकों के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करना आसान बनाएगा।

विज्ञापन

Apple ने कहा कि स्टोर में 70 से अधिक मेंबर्स हैं जो भारत के 18 राज्यों से आते हैं और 15 से अधिक भाषाएं बोलते हैं। एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिटेल) डिएड्रे ओ’ब्रायन ने कहा कि हम भारत में अपना दूसरा स्टोर ‘एप्पल साकेत’ खोलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हम मुंबई के बाद दिल्ली में अपने कस्टमर्स को बेहतर सर्विस देना चाहते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि एप्पल स्टोर का मकसद भारत में लोगों को अपने प्रोडक्ट सीधे बेचना, उनकी सर्विस और एसेसरीज उपलब्ध कराना है। दिल्ली से पहले Apple ने मुंबई के Jio World Drive Mall बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को अपना पहला स्टोर Apple BKC नाम से खोला था।

विज्ञापन

मंगलवार को मुंबई में खुला था पहला एप्पल स्टोर

बता दें कि टिम कुक ने मंगलवार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में भारत के पहले ऐप्पल रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया था। इसके एक दिन बाद यानी बुधवार को टिम कुक ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन

टिम कुक ने ट्वीट कर लिखा, ‘गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद। हम पूरे भारत में अपना स्टोर बढ़ाने और निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ