Anil Ambani New Neighbour: अंबानी परिवार कुछ करें ना या करे लेकिन उनके हमेशा चर्चे होते हैं। अबांनी परिवार के आसपास दिखने भर से ही कोई भी लाइमलाइट में आ सकता है। हाल ही में मिशेल पूनावाला नाम की एक महिला काफी चर्चा में हैं। उनकी चर्चा का विषय है उनका नया घर, जोकि उन्होंने अनिल अंबानी के घर के बराबर में लिया है। 500 करोड़ का बंगला खरीदने वाली मिशेल पूनावाला आखिर कौन हैं, जिनके पास महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की Royal Range Rover होने की भी खूब चर्चा है।
Michelle Poonawalla ने मुंबई के कफ परेड में एक बंगला खरीदा है, जोकि 30000 वर्ग फीट के एरिया में फैला है। कफ परेड दक्षिण मुंबई में है, जहां पर अनिल अंबानी रहते हैं। अंबानी के नए पड़ोसियों के शौक देखकर पता चलता है कि वो भी शानो शौकत में किसी से कम नहीं हैं।
कौन हैं Michelle Poonawalla
मायानगरी कही जाने वाली मुंबई में अंबानी परिवार का दबदबा है। वहीं उनके पड़ोस में अगर 500 करोड़ की प्रोपर्टी कोई खरीदता है तो लोगों का ध्यान उधर जाना लाजमी है। लेकिन इस बार बंगले की कीमत ने नहीं उसको खरीदने वाली ने ध्यान खींचा। मिशेल पूनावाला का नाम सामने आते ही लोगों में उनको जानने की इच्छा जागी। मिशेल की बात करें तो ये पूनावाला इंजीनियरिंग ग्रुप के चेयरमैन योहान पूनावाला की पत्नी है।
ये भी पढ़ें… Isha Ambani ने दोनों कान में पहने अलग इयररिंग्स, शुरू हुआ नया फैशन ट्रेंड
मिशेल MYP Design Studio नाम के एक इंटीरियर डिजाइनिंग स्टूडियो मिशेल पूनावाला चलाती हैं। मिशेल के पति योहान पूनावाला भारत के अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं। मिशेल पूनावाला अपने पति के साथ पुणे के पूनावाला हाउस में रहते हैं। मुंबई का यह बंगला उनका दूसरा घर होगा।
पूनावाला की नेटवर्थ
जानकारी के मुताबिक, मिशेल की कार कलेक्शन में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की oyal Range Rover कार भी है। पूनावाला परिवार की कुल संपत्ति $27 बिलियन (लगभग ₹2.26 लाख करोड़) बताई जा रही है। मिशेल के पति योहान पूनावाला काफी फैमस शख्सियत हैं, वह पूनावाला इंजीनियरिंग ग्रुप के अध्यक्ष और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के चचेरे भाई हैं। इसके साथ ही अब अंबानीज की शानदार पार्टीज में मिशेल को भी लोग तलाशेंगे।
संबंधित खबरें
सरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
51 mins agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 hr agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
8 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
10 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
11 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
17 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
17 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
18 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
18 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines