Android Critical Warning: अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो जरा आराम से यह खबर पढ़ें, क्योंकि हो सकता है कि आने वाले समय में किसी बड़ी समस्या से आप बच जाएं। दरअसल आईटी एंड इनफार्मेशन मिनिस्ट्री ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि अगर आपके फोन में एंड्रॉयड 13 से पुराने वर्जन हैं, तो फिर थोड़ा सा सचेत हो जाइए, क्योंकि कोई भी आपको आसानी से हैक कर सकता है।
एंड्रायड 13 के नीचे वर्जन पर है खतरा
मिनिस्ट्री ने बताया है कि एंड्रायड 13 से नीचे के सभी वर्जन में कई सॉफ्टवेयर खामियां सामने निकल कर आ रही हैं। जिसकी वजह से हैकर्स अपना कोड, इंस्टॉल डिवाइस का एक्सेस यहां तक कि आपके बैंक अकाउंट से पैसे आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। जिन एंड्रॉयड वर्जन के लिए अलर्ट जारी किया गया, उसमें एंड्रॉयड 1,1 एंड्रॉयड 12, एंड्रॉयड 12 L और एंड्रॉयड 13 हैं।
हार्डवेयर में भी निकली है खामियां
आपको बता दें एंड्रॉयड 11 और एंड्रॉयड 12 में सॉफ्टवेयर के साथ-साथ हार्डवेयर में भी सरकार ने कमियां निकाली हैं। जिसमें मीडियाटेक, क्वालकॉम के जैसे कंपोनेंट शामिल हैं। वहीं अगर सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें गूगल प्ले सिस्टम से लेकर सिस्टम फ्रेमवर्क तक में गड़बड़ी पाई है।
गूगल ने दी सफाई
हालांकि इस अलर्ट के बाद ही गूगल ने अपनी तरफ से अपडेट दिया है। उसने कहा है कि हम अपडेट के जरिए आपके फोन के सॉफ्टवेयर को ठीक कर देंगे। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। साथ में एक एडवाइजरी भी जारी की है कि अगर आपने अभी तक अपना फोन अपडेट नहीं किया है तुरंत अपडेट कर लें।
यह भी पढ़ें- Bikanervala ‘काका जी’ ने स्वाद को इमोशन में बदला, बाल्टी से भुजिया बेचकर खड़ी की 2300 करोड़ की कंपनी
कैसे रखें फोन को सेफ
अपने फोन को हमेशा अपडेट करते रहें। समय-समय पर गूगल पेच अपडेट लाता रहता है, जिससे फोन की कमियां दूर हो जाती है। साथ में किसी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। गूगल प्ले के अलावा किसी और प्लेटफॉर्म से ऐप को डाउनलोड ना करें।
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 hr ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
5 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
11 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
14 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
15 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
20 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines