---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी किसकी, न मुकेश-नीता अंबानी, न ही बच्चे तो कौन हैं वो

Reliance Industries : एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बारे में कौन नहीं जानता है। पिछले दिनों उनके बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी सुर्खियों में रही। आज हम आपको एक राज की बात बताने वाले हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज में न तो मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के पास सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है और न ही उनके बच्चों के पास। आइए जानते हैं कौन हैं वो।

---खबर नीचे जारी है---

Reliance Industries : गुजरात के जामनगर में भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई, जिसमें देश-विदेश से मशहूर हस्तियों के साथ बड़े-बड़े बिजनेस पहुंचे। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। क्या आप जानते हैं कि अंबानी परिवार के किस सदस्य के पास देश-दुनिया की जानी मानी रिलायंस कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर हैं। आइए आज हम उस शख्स से आपको रूबरू कराते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के फाउंडर धीरूभाई अंबानी हैं। इस वक्त मुकेश अंबानी इस कंपनी का कार्यभार संभाल रहे हैं। फोर्ब्स के अनुसार मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 117 बिलियन डॉलर है। यानी भारतीय मुद्रा के अनुसार यह 97,66,89,81,30,000 रुपए हो जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढे़ं : Mukesh Ambani की बाहों में नाचीं Nita Ambani, बेटे अनंत और बहू राधिका के लिए कपल में फिर ‘प्यार हुआ’

रिलांयस में अंबानी परिवार की 50% से अधिक है हिस्सेदारी 

---खबर नीचे जारी है---

रिलायंस इंडस्ट्रीज में अंबानी परिवार की 50.39 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 49.61 प्रतिशत शेयर एफआईआई और कॉर्पोरेट निकायों समेत सार्वजनिक शेयरधारकों के पास हैं। अब बड़ा सवाल उठता है कि अंबानी परिवार के किस सदस्य के पास सबसे ज्यादा शेयर हैं? इसे लेकर आप सोचते होंगे कि मुकेश अंबानी या नीता अंबानी के पास सबसे ज्यादा शेयर होंगे या उनके बच्चों के पास, लेकिन आप यह गलत है।

कोकिलाबेन अंबानी के पास हैं सबसे ज्यादा शेयर

---खबर नीचे जारी है---

धीरूभाई अंबानी की पत्नी और मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। कोकिलाबेन अंबानी के पास 1,57,41,322 शेयर हैं, जो कंपनी में 0.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अगर मुकेश-नीता अंबानी के तीनों बच्चों की बात करें तो आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी के पास 80,52,021 शेयर हैं, जो कंपनी में 0.12 प्रतिशत हिस्सेदारी के करीब है।

यह भी पढे़ं : कौन हैं Mukesh Ambani की होने वाली ‘छोटी बहू’? जिनकी अनंत अंबानी से होगी शादी

---खबर नीचे जारी है---

अंबानी परिवार की मुखिया हैं कोकिलाबेन अंबानी

ऐसे में कोकिलाबेन अंबानी की कुल संपत्ति का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 18000 करोड़ रुपए है। वे अंबानी परिवार की मुखिया हैं। वे कुछ खास मौकों पर नजर आती हैं। आज भले ही नीता अंबानी एक पावरफुल वुमेन हैं, लेकिन कोकिलाबेन ने इस परिवार को एकजुट कर रखा।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 06, 2024 07:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola