Amazon Great Republic Day Sale 2024: अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2024 को लेकर कंपनी ने बड़ी घोषणा कर दी है। अब यह सेल बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी वेबसाइट पर अगले सेल इवेंट की डिटेल्स शेयर करना शुरू कर दिया है। हर साल, अमेजन गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले प्लेटफार्म पर सेल शुरू करता है। सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, ऑडियो प्रोडक्ट से लेकर कई इलेक्ट्रॉनिक्स आधी कीमत पर मिलते हैं। कंपनी द्वारा शेयर किए गए पोस्टर के अनुसार इस सेल में ग्राहकों को कुछ बैंक कार्ड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा।
Amazon Great Republic Day Sale 2024 का टीजर पेज लाइव
वेबसाइट पर ई-कॉमर्स दिग्गज ने आगामी अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल को टीज करना तो शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक सेल कब शुरू होगी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि पिछले साल की बात करें तो यह सेल 15 जनवरी को शुरू हुई थी और इस बार भी ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इसे 14 जनवरी के आस पास शुरू कर सकती है। वेबसाइट से यह भी पता चलता है कि कंपनी की अन्य सेल्स कि तरह इस बार भी अमेजन प्राइम मेंबर्स को एक दिन पहले इस सेल का मजा मिलेगा। अगर आपके पास भी अमेजन की प्राइम मेंबरशिप है तो एक दिन पहले ही आप सभी डील्स का मजा ले सकते हैं।
वीडियो से भी जानें इस सेल के बारे में…
ये भी पढ़ें : 500 रुपये से कम में खरीदें स्मार्टवॉच
डील्स एंड डिस्काउंट ऑफर्स
इस आगामी सेल के दौरान अमेजन स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट देगा, जिसमें आप एक शानदार 5G स्मार्टफोन सिर्फ 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे। सेल के लैंडिंग पेज से यह भी पता चलता है कि कुछ प्रोडक्ट्स पर आपको 5 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसी तरह, लैपटॉप और स्मार्टवॉच पर 75% तक छूट मिलेगी, जबकि स्मार्ट TV और अन्य प्रोडक्ट्स पर अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान 65 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलने की बात कही जा रही है।
ये भी पढ़ें : बंद करने के बाद भी Laptop नहीं होता ऑफ!
एसबीआई बैंक ग्राहकों की होगी मौज!
अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के अलावा, एसबीआई बैंक के ग्राहक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई के जरिए पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस को एक्सचेंज करने से सेल के दौरान ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए से खरीदे जाने वाले प्रोडक्ट की कीमत को और कम कर सकते हैं। कुछ लीक्स रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही सेल शुरू होने की डेट भी अनाउंस कर सकती है।
इस वीडियो से भी जानें इस सेल के बारे में
संबंधित खबरें
1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
36 mins agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
1 hr ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
2 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
3 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
3 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
4 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
4 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
21 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
22 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines