'राम मंदिर के प्रसाद' ने बढ़ा दी अमेजन की मुश्किल! नोटिस जारी कर 7 दिन में मांगा गया जवाब

Notice To Amazon For Selling Sweets Claiming Ram Mandir Prasad: केंद्रीय उपभोक्ता सुरक्षा प्राधिकरण ने कहा है कि अगर 7 दिन में नोटिस का जवाब नहीं मिलता है तो अमेजन के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Ram Mandir Prasad Scam Amazon

Notice To Amazon For Selling Sweets Claiming Ram Mandir Prasad : अयोध्या में राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर मिठाइयां बेचने के मामले में दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस केंद्रीय उपभोक्ता सुरक्षा प्राधिकरण (सीसीपीए) ने जारी किया है।

विज्ञापन

इसे लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर यह कदम उठाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम पर मिठाइयों की बिक्री कर अमेजन गलत कारोबारी कदम उठा रहा है।

विज्ञापन

सात दिन में नहीं दिया जवाब तो होगी कार्रवाई

विभाग ने कहा है कि इस मामले को लेकर अमेजन से नोटिस जारी होने की तारीख से 7 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। सीसीपीए ने कहा है कि अगर अमेजन की ओर से 7 दिन में जवाब नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के प्रावधानों के तहत जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

इस पर क्या कहता है उपभोक्ता सुरक्षा नियम

बता दें कि उपभोक्ता सुरक्षा (ई-कॉमर्स) नियम 2020 के तहत गलत जानकारियां दिखाने वाले खाद्य पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री की अनुमति देने से उपभोक्ता प्रोडक्ट की असली जानकारी को लेकर भ्रमित होते हैं। इससे उपभोक्ता कोई उत्पाद खरीद लेते हैं जिसे वह अन्यथा की स्थिति में नहीं खरीदते।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ