Allied Blenders and Distillers IPO : मंगलवार को शराब बनाने वाली कंपनी Allied Blenders and Distillers का IPO शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया। इस शेयर ने निवेशकों को काफी उम्मीद थीं। लेकिन कंपनी की लिस्टिंग काफी ठंडी रही और निवेशकों को वह रिटर्न नहीं मिला जैसा उन्होंने सोचा था। BSE पर जहां इसकी लिस्टिंग 13.20 फीसदी प्रीमियम पर हुई तो वहीं NSE पर भी यह IPO 13.88 फीसदी पर लिस्ट हुआ। वहीं लिस्टिंग के बाद ही इसमें गिरावट भी आ गई और यह 307 से 308 रुपये के करीब आ गया।
निवेशकों को हुआ जरा-सा फायदा
इस शेयर के मार्केट में लिस्ट होने से निवेशकों को बहुत ज्यादा फायदा नहीं हुआ। IPO बुकिंग के समय इसके एक शेयर की कीमत 281 रुपये थी। BSE पर 13.20 फीसदी प्रीमियम लिस्टिंग के साथ प्रति शेयर 37.10 रुपये फायदा हुआ। BSE पर यह 318.10 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं NSE पर 13.88 फीसदी प्रीमियम लिस्टिंग के साथ प्रति शेयर 39 रुपये का फायदा हुआ। NSE पर यह शेयर 320 रुपये पर लिस्ट हुआ।
आप भी कर सकते हैं शेयर मार्केट में निवेश।
करीब 25 गुना हुआ था सब्सक्राइब
एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का आईपीओ निवेशकों के लिए 25 जून को खुला था और 27 जून को बंद हो गया। इन तीन दिनों में यह करीब 25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके एक शेयर की कीमत 281 रुपये थी। एक लॉट में 53 शेयर थे जिसके लिए निवेशक को 14,893 रुपये निवेश करने थे।
शराब के कारोबार में है कंपनी
एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स शराब से जुड़ा कारोबार करती है। इनमें व्हिस्की, ब्रांडी, रम, वोदका आदि शामिल हैं। कंपनी के शराब से जुड़े 16 ब्रांडों के प्रोडक्ट हैं, जिनमें ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व, ऑफिसर्स चॉइस ब्लू आदि ब्रांड शामिल हैं। यह कंपनी इंडियन मेड फॉरेन लिकर (IMFL) बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।
इन कंपनी के IPO में कर सकते हैं निवेश
अगर आप शेयर मार्केट में IPO के जरिए निवेश करना चाहते हैं तो आप इसमें निवेश कर सकते हैं। इस हफ्ते कई कंपनियों के IPO शेयर मार्केट में आने वाले हैं। इनमें ये प्रमुख हैं:
Emcure Pharmaceuticals Limited : कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी का IPO कल यानी 3 जुलाई को खुलेगा और 5 जुलाई को बंद होगा। इस IPO के जरिए कंपनी 1952 करोड़ रुपये जुटाएगी। एक शेयर की कीमत 1008 रुपये है। एक लॉट में 14 शेयर हैं जिसके लिए 14,112 रुपये निवेश करने होंगे।
Bansal Wire Industries Limited : वायर बनाने वाली इस कंपनी का भी IPO कल यानी 3 जुलाई को खुलेगा और 5 जुलाई को बंद होगा। इस IPO के जरिए कंपनी 745 करोड़ रुपये जुटाएगी। एक शेयर की कीमत 256 रुपये है। एक लॉट में 58 शेयर हैं जिसके लिए 14,848 रुपये निवेश करने होंगे।
यह भी पढ़ें : IPO से जुड़ी इन बेसिक बातों को जानते हैं आप? आज से इन कंपनियों में रकम लगाने का मौका
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
34 mins agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
57 mins agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
5 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
6 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
7 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
8 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
9 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
9 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
9 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines