Identify Fake Gold At Home: देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार आने वाला है। इस दिन हीरा, सोना या गहने खरीदे जाते हैं। इस शुभ दिन पर सोने की खरीदारी उत्सव में बदल चुकी है। जैसे-जैसे किसी भी चीज की डिमांड बढ़ती है वैसे ही उनमें धोखाधड़ी होने के चांस भी काफी सामने आते हैं। अगर आप इस त्योहार पर सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं और नकली सोने के डर में हैं तो आप आसानी से असली-नकली की पहचान कर सकते हैं। जानें सोने के नकली या असली की पहचान कैसे करें?
चुंबक से करें टेस्टिंग
जानकारी के लिए बता दें कि सोने में चुंबकीय गुण नहीं होते। इसका मतलब है कि अगर आप इसके सामने चुंबक रखते हैं तो यह आकर्षित नहीं होगा। अगर आपका सोने का सामान चुंबक से चिपकता है या उसकी ओर आकर्षित होता है तो मान लीजिए कि आपका सोने का गहना नकली है।
नाइट्रिक एसिड टेस्ट
अगर कोई असली सोना है तो उसपर नाइट्रिक एसिड का कोई असर नहीं होगा। वहीं दूसरी तरफ अगर इसमें जिनक, स्टर्लिंग सिल्वर, कॉपर या कुछ और है तो उसपर इस एसिड का असर दिखेगा। टेस्ट करने का तरीका बेहद आसान है। बस अपने सोने के गहने को ठोस सा स्क्रैच कर लें और उसपर नाइट्रिक एसिड डालें। अगर उसपर इसका असर होता है तो आपका सोना नकली है। एसिड का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें क्योंकि यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।
हॉलमार्क जरूर देखें
जब भी आप सोना खरीदें तो उससे पहले गहने पर हॉलमार्क का निशान जरूर चेक कर लें। हॉलमार्क होने का साफ़ मतलब है कि वह सोना असली है। खासकर लोकल ज्वैलर्स अक्सर बिना हॉलमार्क के गहने भी बेचते हैं इसलिए सावधानी जरूर बरतें।
विनेगर टेस्ट
विनेगर रसोई में अक्सर इस्तेमाल किया जाने वाला प्रोडक्ट है। अपने सोने के गहने पर विनेगर की कुछ बूंदें डालने पर रंग बदल जाता है तो वह सोना नकली है। कई बार ज्वैलर्स सस्ते का लालच देकर नकली सोना बेच देते हैं। इस झांसे में बिलकुल न आएं।
बाल्टी में डालकर देखें
सोना यानी गोल्ड एक हार्ड मेटल होता है इसलिए इसका फ्लोटिंग यानी तैराने का टेस्ट किया जाता है। इस टेस्ट के लिए एक बाल्टी में थोड़ा-सा पानी डालें। अगर आपका गोल्ड डूब जाता है तो वह असली है और अगर वह पानी पर तैरने लगता है तो दुकानवाले ने आपको नकली सोना बेचकर चूना लगा दिया है।
यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya पर करें ये 3 चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी जरूर होंगी प्रसन्न!
यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya पर इन 3 राशियों की होगी चांदी! गजकेसरी योग से बनेंगे हर बिगड़े काम
संबंधित खबरें
कानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
11 mins agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
3 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
3 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
4 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
13 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
13 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
15 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines