
Airtel और Jio को कहें Bye-Bye! सस्ते में फ्री OTT के साथ Vi दे रहा है कई बेनिफिट्स
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini
Vi Cheapest Postpaid Plans Under 1000: Airtel और Jio को टक्कर देने के लिए Vi हर बार कुछ न कुछ नया पेश करता रहता है। हाल ही में कंपनी ने अपना एक प्लान अपग्रेड किया है जिसमें फ्री OTT के साथ ढेरों बेनिफिट्स मिल रहे हैं। दरअसल वीआई ने अपने वीआई मैक्स पोस्टपेड प्लान को अपडेट किया है, जो अब कई अन्य बेनिफिट्स के साथ बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के स्विगी वन मेंबरशिप ऑफर कर रहा है। कंपनी का कहना है कि जो यूजर्स 501 रुपये से ज्यादा कीमत वाले पोस्टपेड प्लान पर हैं, वे 6 महीने के लिए स्विगी वन मेंबरशिप का लाभ उठा सकते हैं।
नए बेनिफिट्स वाला वीआई मैक्स पोस्टपेड प्लान उन सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है जो 501 रुपये, 701 रुपये और 1,001 रुपये के प्लान के साथ-साथ REDX प्लान 1,101 रुपये और वीआई मैक्स फैमिली प्लान पर हैं जिनकी कीमत 1,001 रुपये और 1,151 रुपये है। इस नए ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को दो कूपन दे रही है जो उन्हें 3 महीने की फ्री स्विगी वन मेंबरशिप देगा। कंपनी का कहना है कि इन कूपन की वेलिडिटी एक साल की होगी। बता दें कि इस स्विगी वन मेंबरशिप की प्राइस 299 रुपये है जो अभी आपको प्लान में फ्री मिल रही है।
वीडियो में भी देखें कुछ खास प्लान्स
एक्स्ट्रा बेनिफिट्स कि बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं और इसकी वैलेडिटी 30 दिनों की है। जबकि REDX प्लान अमेजन प्राइम, डिजनी + हॉटस्टार, SonyLIV और SunNXT जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों के साथ-साथ EaseMyTrip, Norton 360 मोबाइल सिक्योरिटी और EazyDiner जैसी सर्विस भी फ्री में ऑफर करता है। इनके अलावा, पोस्टपेड प्लान में वीआई मोबीज और टीवी ऐप, वीआई ऐप में हंगामा म्यूजिक और वीआई गेम्स का फ्री एक्सेस मिल रहा है।
दूसरी तरफ जियो का 699 वाला प्लान भी काफी शानदार है लेकिन Vi की तुलना में थोड़ा महंगा है। हालांकि इसमें आपको अमेजन प्राइम के साथ फ्री नेटफ्लिक्स भी मिल रहा है जो VI में नहीं मिलता। प्लान के अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस के साथ Free 5G का एक्सेस भी मिल रहा है। यह प्लान कुल 100GB डाटा ऑफर करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: