Airtel vs BSNL vs VI Rs 319 Recharge Plans Comparison: मोबाइल फोन में रिचार्ज करने का सोच रहे हैं? या फिर किसी ऐसी टेलीकॉम कंपनी में स्वीच करने की सोच रहे हैं जो किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं? तो आइए बीएसएनएल, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 319 रुपये वाले प्लान के बारे में जानते हैं। साथ ही ये भी जान लेते हैं कि बीएसएनएल, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया में से किसका प्लान सबसे सस्ता और अच्छा हो सकता है?
किस कारण करना है फोन रिचार्ज?
सवाल थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन इसका जवाब जानने के बाद आपके लिए ये जानना आसान हो सकेगा कि कौन सा रिचार्ज प्लान सबसे किफायती है। पहले ये जान लीजिए कि आप अपने फोन को क्यों रिचार्ज करना चाहते हैं? अगर आपके पास दो सिम कार्ड है तो जाहिर है कि एक को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करना चाहते हैं। घर में वाईफाई है तो शायद आप कोई ऐसा रिचार्ज प्लान न देखें जिसमें ज्यादा डेटा बेनिफिट मिले? या फिर ऐसा प्लान जिसमें कॉलिंग के अलावा ओटीपी बेनिफिट्स भी मिले?
Airtel Rs 319 Recharge Plan
एयरटेल का 319 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा प्लान के साथ रोजाना 2GB डेटा का भी फायदा मिलता है। ये प्लान अनलिमिटेड 5जी डेटा के साथ आता है।
ये भी पढ़ें- Jio ने बढ़ाई Airtel और Vi के लिए दिक्कत!
BSNL Rs 319 Recharge Plan
बीएसएनएल का 319 रुपये वाला रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता माना जाता है। इस प्लान की वैधता 60 दिन यानी 3 महीनों तक की है। इस प्लान के साथ भी ग्राहकों को कॉलिंग, SMS और डेटा बेनिफिट शामिल हैं। प्लान के साथ 10GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा 300 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलता है। अगर आप सिम को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक किफायती ऑप्शन हो सकता है।
Vi Rs 319 Recharge Plan
बात करें वोडाफोन-आइडिया के रिचार्ज प्लान की तो इसमें 319 रुपये में किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा रोजाना 2 जीबी डेटा और 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अन्य बेनिफिट्स जैसे- वीआई मूवीज़ एंड टीवी, डेटा डिलाइट और बिंज ऑल-नाइट वीकेंड डेटा रोलओवर बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 30 दिनों तक की होती है।
ये भी पढ़ें- 90 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट! कॉलिंग समेत मिलेंगे कई फायदे
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
8 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
9 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
17 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines