Airtel Free Netflix New Plan 2023: रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों को शानदार रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। किफायती प्लानों के लिए जियो को मार्केट में काफी जाना जाता है। जबकि, एयरटेल भी अपने नेटवर्क को कोन-कोन में फैलाने के लिए प्रसिद्ध है। दोनों ही कंपनियों के बीच तगड़ा मुकाबला रहता है। हाल ही में इस मुकाबले में एयरटेल ने बाजी मार ली है। सरल भाषा में कहें तो एयरटेल की ओर से कुछ दिनों पहले एक रिचार्ज प्लान पेश किया गया था, जो जियो को टक्कर देने के लिए जाना जा रहा है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
फ्री नेटफ्लिक्स के साथ एयरटेल अपने ग्राहकों को 1500 रुपये से कम (Airtel Recharge Plans under 1500) में कई सारे बेनिफिट्स दे रहा है। इस नए प्रीपेड रिचार्ज के जरिए कॉलिंग, एसएमएस समेत डेटा का लाभ यूजर्स को उठाने के लिए मिलेगा। आइए जानते हैं कि जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल का कौन सा प्लान आया है और उसमें क्या-क्या बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Reliance Jio Vs Airtel: शानदार पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान्स! Free Netflix के साथ मिलेंगे कई फायदे
Airtel New Prepaid Plan
एयरटेल का नया प्रीपेड प्लान 1,499 रुपये में पेश किया गया है। इसमें यूजर को रोजाना 3GB डेटा का बेनिफिट मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस का बेनिफिट भी शामिल है। वैधता की बात करें तो एयरटेल का 1,499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।
अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान को रिचार्ज करवाकर यूजर्स 5जी नेटवर्क की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स के बेसिक प्लान का भी आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी नेटवर्क, अपोलो 24|7 सर्कल सदस्यता, विंक म्यूजिक और फ्री हेलोट्यून्स का बेनिफिट मिलता है।
संबंधित खबरें
सोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
29 mins agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
1 hr agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
2 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
6 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
17 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines