Airport new Order for Passengers: लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा छह महीने तक किसी भी रात की उड़ान को संचालित नहीं करेगा। इसका हवाला देते हुए हवाई अड्डे के अधिकारियों ने जानकारी में कहा कि 23 फरवरी से 11 जुलाई तक रात की उड़ानें निलंबित रहेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान रात 9:30 बजे से सुबह 6 बजे के बीच फ्लाइट का संचालन नहीं होगा।
इस अवधि के दौरान, लखनऊ हवाईअड्डा अपने मौजूदा रनवे (एयरसाइड) के विस्तार और उन्नयन का कार्य करेगा, ताकि यात्री और कार्गो प्रवाह की संख्या में वृद्धि के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके।
और पढ़िए – वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी खबर! सरकार ने इस योजना में निवेश की सीमा बढ़ाई
इस बारे में और जानकारी देते हुए एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि चार महीने की अवधि के दौरान एयरपोर्ट एयरसाइड के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के लिए विभिन्न निर्माण गतिविधियां करेगा।
जिसमें विमान संचालन के लिए नई ग्राउंड लाइट, तीन नए लिंक टैक्सीवे की शुरुआत, रेत से बने रनवे एंड सेफ्टी एरिया और एयरक्राफ्ट टर्न पैड का विस्तार शामिल होगा।
और पढ़िए – मोदी सरकार 2.0 के आखिरी बजट में पूंजीगत व्यय में 33% की वृद्धि, क्या होगा इसका असर?
यात्रियों को किया गया सूचित
हवाईअड्डे के अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए उन्होंने एयरलाइंस को 8.5 घंटे के लिए रनवे की अनुपलब्धता के बारे में पहले ही सूचित कर दिया है।
रिपोर्टों से पता चलता है कि हवाईअड्डे को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मौजूदा 4.5 मिलियन से 39 मिलियन प्रति वर्ष तक यात्री हैंडलिंग क्षमता और 0.25 मिलियन टन प्रति वर्ष तक कार्गो हैंडलिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी भी प्राप्त हुई है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
7 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
8 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
9 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
9 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
10 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
12 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines