Air India plane crash Gautam Adani Reaction: गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। प्लेन के क्रैश होते ही इसमें भयंकर आग लग गई। आपको बता दें कि यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भी इस बात कि पुष्टि की है कि प्लेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने से ठीक पहले पायलट ने मेडे कॉल जारी किया था। फ्लाइट में 242 यात्री सवार थे। इस भयानक हादसे पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच देश के उद्योगपति गौतम अडानी ने(Gautam Adani) ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।
X अकाउंट पर गौतम अडानी की प्रतिक्रिया
अपने X अकाउंट पर गौतम अडानी ने लिखा, हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 की त्रासदी से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अकल्पनीय क्षति झेली है। हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ज़मीन पर मौजूद परिवारों को पूरा समर्थन दे रहे हैं। अडानी समूह ने आश्वासन दिया कि वह एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चल रहे बचाव और राहत कार्यों में पूरा समर्थन कर रहे हैं।
विजय माल्या ने जताया दुख
इस घटना पर विजय माल्या ने भी अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘एयर इंडिया 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर बहुत दुःख हुआ। परिवारों और उनके प्रियजनों के लिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।’
एयर इंडिया के अध्यक्ष ने दिया बयान
इस हादसे पर एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने भी इस हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के चचेरे भाई की मौत, प्लेन में थे को-पायलट
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
15 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
16 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
20 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
22 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
23 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
23 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines