कहीं छूट न जाए फ्लाइट! अब थोड़ा और जल्‍दी पहुंचे एयरपोर्ट

Air India : देश की राजधानी दिल्ली और पंजाब के हवाईअड्डों से यात्रा करने वालों को समय का खास ध्यान रखना होगा, लापरवाही करने पर उनकी फ्लाइट छूट सकती है।

air india flight status, air india web check-in, air india express, air india pnr status, air india ticket price, air india manage booking, air india flight schedule, air india international flights,

Air India Alert: एयर इंडिया के जरिए अगर आप भी आगामी दिनों में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो कृप्या सावधान हो जाएं। कंपनी की ओर से अपने यात्रियों के लिए एक अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मुताबिक सभी यात्रियों के लिए 30 नवंबर, 2023 तक समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचना जरूरी कर दिया गया है। एयर इंडिया की फ्लाइट्स से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली और पंजाब हवाई अड्डों पर आम दिनों की तुलना अधिक जांच से गुजरना होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

30 नवंबर, 2023 तक सुरक्षा में सख्ती

सूत्रों की मानें तो एयर इंडिया की उड़ानों के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और पंजाब के हवाईअड्डों पर सेकेंडरी लैडर-पॉइंट जांच होगी। बता दें कि 6 नवंबर, सोमवार को इस संबंध में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने एक सर्कुलर भी जारी किया था। इसे लेकर एयर इंडिया की ओर से कुछ कहा नहीं गया है। सुरक्षा खतरों को देखते हुए दिल्ली हवाई अड्डे (IGIA) पर 30 नवंबर तक विजिटर एंट्री टिकट जारी करना भी बंद कर दिया गया है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर भारत में डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए यात्रियों को डिपार्चर टाइम से 2 घंटे पहले पहुंचना होता है। जबकि, इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए डिपार्चर टाइम से 4 घंटे पहले पहुंचना जरूरी होता है।

हवाई अड्डों पर जांच बढ़ाई गई

सूत्रों ने बताया कि आईजीआईए और पंजाब के हवाई अड्डों पर एयर इंडिया की उड़ानों के लिए ‘सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक’ किया जाएगा। बता दें कि ये आमतौर पर विमान में चढ़ने से पहले यात्रियों और उनके हाथ के सामान की स्क्रीनिंग से जुड़ी जांच होती है, जो प्राथमिक सुरक्षा जांच के अतिरिक्त है। हालांकि, एयर इंडिया ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अलगाववादी समूह ने लोगों से 19 नवंबर 2023 तक एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा न करने को कहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ