Subway Tomato Case: Subway के भारत में कुछ आउटलेट्स ने गुणवत्ता की समस्याओं के कारण अपने सलाद और सैंडविच में टमाटर परोसना बंद कर दिया है। विदेशी ब्रांड द्वारा हाल ही में यह कदम उठाया गया है। दरअसल देश में अच्छे टमाटर की कीमतें लगभग 400 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।
दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल पर एक Subway आउटलेट ने ‘टमाटरों की अस्थायी अनुपलब्धता’ से हो रही परेशानी को उजागर किया। बताया गया, ‘टमाटर का इस्तेमाल ना करने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि रेस्तरां को पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल सकी जो कि उसकी गुणवत्ता जांच में सफल रही हो। इसलिए फिलहाल हम आपको टमाटर के बिना उत्पाद परोसने के लिए मजबूर हैं। हम टमाटर की आपूर्ति पहले की तरह ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।’
ये भी पढ़ेंः shopify ने ईजाद किया नया टूल बताएगा किसी मीटिंग में कितना पैसा बर्बाद हो रहा है
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कितने आउटलेट प्रभावित हुए हैं। फूड ऑर्डरिंग ऐप्स पर देखने और दुकानों पर कॉल करने से पता चला है कि कई भारतीय आउटलेट अभी भी टमाटर डाल रहे थे, लेकिन नई दिल्ली में कम से कम दो, उत्तर प्रदेश में एक और दक्षिण में चेन्नई में एक आउटलेट ने टमाटर की पेशकश करना बंद कर दिया है।
बहुत महंगा है…
Subway स्टोर के एक कर्मचारी ने कहा, ‘यह बहुत महंगा है।’ दो सप्ताह पहले भारत में McDonald’s रेस्तरां ने गुणवत्ता के मुद्दों के कारण भारत के कई हिस्सों में अपने बर्गर और रैप्स से टमाटर हटा दिए थे।
राजधानी नई दिल्ली में टमाटर शनिवार को 240 रुपये के करीब पहुंचने के बाद लगभग 168 रुपये ($2.05) प्रति किलोग्राम (93 सेंट प्रति पाउंड) पर बिक रहा था।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
42 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines