आज तक आपने पतंजलि का घी, शहद, साबुन या टूथ पेस्ट खरीद होगा. लेकिन अब जल्द ही आप, पतंजलि की बीमा पॉलिसी का लुत्फ भी उठा पाएंगे. बाबा रामदेव की कंपनी ने अब अपना लेवल अप करने का फैसला किया है. इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने पतंजलि को मैग्मा जनरल बीमा खरीदने पर सहमति दी है, जिससे अब वो देश के जनरल इंश्योरेंस मार्केट में अपनी जगह बना पाएगी.
ये भी पढ़ें: ITR Filing Deadline 2026: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख बढ़ेगी या नहीं? अफवाहों में न आएं, तुरंत करें यह काम
क्या है प्लान?
करीब 4500 करोड़ की ये डील DS ग्रुप के साथ मिलकर की जा रही है, जो अपने फूड और कन्फेक्शनरी बिजनेस के लिए मशहूर है. डील के तहत, पतंजलि आयुर्वेद मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में 73.56 प्रतिशत पार्टनरशिप में खरीदेगी, जबकि DS ग्रुप के साथ इसकी 24.5% की हिस्सेदारी होगी. ये दोनों मिलकर मौजूदा शेयरहोल्डर्स से इंश्योरेंस कंपनी का करीब 98 प्रतिशत कंट्रोल अपने पास रखेंगे.सनोटी प्रॉपर्टीड LLP पतंजलि का सबसे बड़ा शेयर होल्डर है, जो अदार पूनावाला ग्रुप का पार्ट है. आपको बता दें कि IRDAI की मंज़ूरी 3 महीने के लिए वैलिड होती है और इस दौरान ट्रांजैक्शन पूरा करना अनिवार्य है.
क्यों है खास?
पतंजलि ज्यादातर आयुर्वेदिक दवाएं, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स जैसी चीजों के लिए जानी जाती है. पतंजलि ने स्मार्ट फैसला लेते हुए नया बीमा लाइसेंस लेने के बजाय एक ऐसी मौजूदा इंश्योरेंस कंपनी को खरीदने का फैसला किया है, जिसकी मोटर, हेल्छ, प्रॉपर्टी और कमर्शियल इंश्योरेंस में पहले से ही मज़बूत पकड़ है. आपको बता दें कि मैग्मा जनरल इंश्योरेंस ने पिछले कुछ सालों में अपना नेटवर्क बड़ा किया है. कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में 3,615.48 करोड़ रुपये का ग्रॉस रिटन प्रीमियम दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है.
संबंधित खबरें
27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
2 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
3 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
3 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
4 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
17 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
20 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
21 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
21 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
23 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines