घी, साबुन, शहद के बाद अब पतंजलि बेचेगी बीमा पॉलिसी, बाबा रामदेव जल्द कर सकते हैं ऐलान

बाबा रामदेव की कंपनी ने अब अपना लेवल अप करने का फैसला किया है. इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने पतंजलि को मैग्मा जनरल बीमा खरीदने पर सहमति दी है, जिससे अब वो देश के जनरल इंश्योरेंस मार्केट में अपनी जगह बना पाएगी.

Patanjali

Credit: News24

आज तक आपने पतंजलि का घी, शहद, साबुन या टूथ पेस्ट खरीद होगा. लेकिन अब जल्द ही आप, पतंजलि की बीमा पॉलिसी का लुत्फ भी उठा पाएंगे. बाबा रामदेव की कंपनी ने अब अपना लेवल अप करने का फैसला किया है. इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने पतंजलि को मैग्मा जनरल बीमा खरीदने पर सहमति दी है, जिससे अब वो देश के जनरल इंश्योरेंस मार्केट में अपनी जगह बना पाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है प्लान?

करीब 4500 करोड़ की ये डील DS ग्रुप के साथ मिलकर की जा रही है, जो अपने फूड और कन्फेक्शनरी बिजनेस के लिए मशहूर है. डील के तहत, पतंजलि आयुर्वेद मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में 73.56 प्रतिशत पार्टनरशिप में खरीदेगी, जबकि DS ग्रुप के साथ इसकी 24.5% की हिस्सेदारी होगी. ये दोनों मिलकर मौजूदा शेयरहोल्डर्स से इंश्योरेंस कंपनी का करीब 98 प्रतिशत कंट्रोल अपने पास रखेंगे.सनोटी प्रॉपर्टीड LLP पतंजलि का सबसे बड़ा शेयर होल्डर है, जो अदार पूनावाला ग्रुप का पार्ट है. आपको बता दें कि IRDAI की मंज़ूरी 3 महीने के लिए वैलिड होती है और इस दौरान ट्रांजैक्शन पूरा करना अनिवार्य है.

क्यों है खास?

पतंजलि ज्यादातर आयुर्वेदिक दवाएं, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स जैसी चीजों के लिए जानी जाती है. पतंजलि ने स्मार्ट फैसला लेते हुए नया बीमा लाइसेंस लेने के बजाय एक ऐसी मौजूदा इंश्योरेंस कंपनी को खरीदने का फैसला किया है, जिसकी मोटर, हेल्छ, प्रॉपर्टी और कमर्शियल इंश्योरेंस में पहले से ही मज़बूत पकड़ है. आपको बता दें कि मैग्मा जनरल इंश्योरेंस ने पिछले कुछ सालों में अपना नेटवर्क बड़ा किया है. कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में 3,615.48 करोड़ रुपये का ग्रॉस रिटन प्रीमियम दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ