अडाणी ग्रुप की स्किल डेवलपमेंट यूनिट Adani Skills & Education (ASE) ने आज ‘कर्मा शिक्षा’ नाम का एक अनोखा वर्क-स्टडी डिप्लोमा प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) और मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप (MSDE) से मान्यता प्राप्त है।
यह प्रोग्राम खासतौर पर 10वीं और 12वीं पास स्टूडेंट्स(किसी भी स्ट्रीम के) और ITI ग्रेजुएट्स के लिए बनाया गया है। इसमें छात्रों को क्लासरूम लर्निंग के साथ-साथ अडाणी ग्रुप के मुख्य सेक्टर्स पोर्ट्स, पावर, सोलर मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स में सीधा इंडस्ट्री एक्सपीरियंस मिलेगा।
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने लॉन्च पर कहा कर्मा शिक्षा के जरिए हम युवाओं को सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि ऐसे स्किल्स भी देंगे जो उन्हें नए अवसरों तक पहुंचाएंगे। यह हमारे विज़न ‘हम करके दिखाते हैं’ का हिस्सा है, जहां इरादों को हकीकत और सपनों को साकार किया जाता है।
प्रोग्राम के हाइलाइट्स
- ऑल इंडिया लेवल पर मेरिट-बेस्ड सिलेक्शन
- 2 साल का वर्क-स्टडी डिप्लोमा – पोर्ट्स मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट में
- NCVET मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेशन, Adani Skills & Education के साथ
- पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग
- छात्रों को मिलेगा स्टाइपेंड
- आगे की पढ़ाई के लिए डिग्री प्रोग्राम में लैटरल एंट्री
पढ़ाई के साथ कमाई का मौका
‘कर्मा शिक्षा’ का सबसे बड़ा फायदा यह है कि स्टूडेंट्स Earn-While-You-Learn मॉडल के तहत पढ़ाई करते हुए फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट रहेंगे। यह डिप्लोमा देशभर में मान्य होगा और छात्रों को सीधा नौकरी और उच्च शिक्षा दोनों रास्तों पर आगे बढ़ने का अवसर देगा।
Adani Skills & Education के सीईओ रॉबिन भौमिक कि ने कहा कर्मा शिक्षा सिर्फ एक डिप्लोमा नहीं, बल्कि अवसरों का दरवाजा है। हमारा लक्ष्य है कि हर स्किल सीधे रोजगार से जुड़े और हर छात्र भारत की विकास यात्रा में योगदान दे।
इस लॉन्च के साथ अडाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने फिर से यह साबित किया है कि उनका फोकस केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को स्किल-बेस्ड, इंडस्ट्री-रेडी बनाकर भारत को भविष्य के लिए तैयार करना है।
ये भी पढ़ें- बिहार में अडाणी पावर लगाएगी 2,400 MW का नया पावर प्लांट
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
31 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines