---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

बिहार में अडाणी पावर लगाएगी 2,400 MW का नया पावर प्लांट

अडाणी पावर लिमिटेड को बिहार के भागलपुर जिले के पिरपैंती में 2,400 मेगावाट ग्रीनफील्ड अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए Letter of Award (LoA) मिला है।

---विज्ञापन---

भारत में बिजली की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अडाणी पावर लिमिटेड ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी को बिहार के भागलपुर जिले के पिरपैंती में बनने वाले 2,400 मेगावाट (800 MW X 3) ग्रीनफील्ड अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए Letter of Award (LoA) मिला है। यह बिजली प्रोजेक्ट बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) से 25 साल के लंबे कॉन्ट्रैक्ट के तहत होगा।

यह बिजली उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) को सप्लाई की जाएगी। आगे चलकर इसके लिए Power Supply Agreement (PSA) भी साइन होगा।

---विज्ञापन---

भारत में बढ़ेगी मांग

भारत की बिजली की मांग आने वाले सालों में तेजी से बढ़ने वाली है। अभी पीक डिमांड करीब 250 GW है, जो 2031-32 तक 400 GW और 2047 तक 700+ GW तक पहुंच सकती है। तेजी से हो रहा औद्योगिकीकरण, शहरीकरण और बढ़ती जनसंख्या इस मांग को और बढ़ाएंगे। वहीं सरकार ने 2035 तक करीब 100 GW नई थर्मल क्षमता जोड़ने की योजना बनाई है, ताकि बिजली की जरूरतों को पूरा किया जा सके। ऐसे में थर्मल पावर बड़ी मात्रा में लगातार और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराता है, इसलिए यह देश की ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़ बना रहेगा।

क्या बोले अडाणी पावर के CEO 

अडाणीपावर लिमिटेड के CEO एसबी ख्यालिया ने कहा कि भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर पावर प्रोड्यूसर के तौर पर अडाणीपावर ने हमेशा भरोसेमंद और बड़े स्तर की बिजली सप्लाई देने की क्षमता दिखाई है। बिहार का नया पिरपैंती प्रोजेक्ट न सिर्फ किफायती और लगातार बिजली देगा, बल्कि यह राज्य के औद्योगिकीकरण को भी बढ़ावा देगा और यहां की अर्थव्यवस्था और लोगों की तरक्की में अहम भूमिका निभाएगा।

---विज्ञापन---

टेंडर प्रोसेस और निवेश

इस प्रोजेक्ट के लिए BSPGCL ने टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग कराई थी। इसमें अडाणी पावर ने सबसे कम दर 6.075 रुपये प्रति यूनिट ऑफर की और विजेता बनी। कंपनी इस प्रोजेक्ट और इससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग 3 बिलियन डॉलर (करीब 25,000 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी।

रोजगार और डेवलपमेंट

इस दौरान प्रोजेक्ट से लगभग 10,000-12,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। संचालन शुरू होने के बाद करीब 3,000 नौकरियां स्थायी रूप से उपलब्ध होंगी।

---विज्ञापन---

अडाणी पावर लिमिटेड 

अडाणी पावर लिमिटेड (APL), अडाणीग्रुप का हिस्सा है और यह भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर कंपनी है। कंपनी की इंस्टॉल्ड क्षमता 18,110 MW है, जो गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में फैली हुई है। इसके अलावा गुजरात में 40 MW का सोलर पावर प्लांट भी है। अडाणी पावर का लक्ष्य है कि तकनीक और इनोवेशन की मदद से भारत को पावर सरप्लस नेशन बनाया जाए और हर किसी तक किफायती बिजली पहुंचाई जा सके।

First published on: Aug 29, 2025 11:30 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola