हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अडाणी ग्रुप बना भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता ब्रांड, 82% बढ़ी वैल्यू

अडानी ग्रुप को भारत के टॉप ब्रांडों में 16वें स्थान से 13वें स्थान पर पहुंचा दिया है और इसे भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड घोषित किया गया है। कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ राजस्व, शानदार वृद्धि और ऐतिहासिक लाभ अर्जित किया है। ब्रांड का मूल्य 2024 में 3.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 6.46 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

विज्ञापन
Gautam Adani

ब्रांड फाइनेंस द्वारा मोस्ट वैल्यूएबल इंडियन ब्रांड्स 2025 रैंकिंग के अनुसार, अडानी ग्रुप को भारत के टॉप ब्रांडों में 16वें स्थान से 13वें स्थान पर पहुंचा दिया है और इसे भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड घोषित किया गया है। कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ राजस्व, शानदार वृद्धि और ऐतिहासिक लाभ अर्जित किया है।ब्रांड का मूल्य 2024 में 3.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 6.46 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 2.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर की उल्लेखनीय बढ़ोतरी को दर्शाता है। ब्रांड फाइनेंस ने कहा कि भारत अपनी आर्थिक स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है। यह उसकी मजबूत गति और टिकाऊ विकास के प्रति समर्पण को दिखाता है।

गौतम अडाणी ने कहा, हमारे सभी व्यवसायों में पूंजी निवेश सभी रिकॉर्ड को तोड़ने वाला है। हम अगले 5 सालों के लिए 15-20 बिलियन डॉलर के वार्षिक कैपेक्स खर्च की उम्मीद करते हैं। ये केवल हमारे समूह में निवेश नहीं हैं, बल्कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में योगदान देने की संभावनाओं में निवेश हैं।अदाणी पावर ने 100 बिलियन यूनिट उत्पादन को पार कर लिया है। यह अब 2030 तक 31 गीगावाट क्षमता तक पहुंचने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

अडानी ग्रुप की ग्रोथ के प्रमुख कारण

ब्रांड मूल्य में अडानी की वृद्धि 82% अनुसार, यह ग्रोथ बाजार की जटिलताओं को दूर करने में ग्रुप की रणनीतिक स्पष्टता और लचीलेपन का प्रतिबिंब है। यह एकीकृत बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करने, ग्रीन एनर्जी की महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि और प्रमुख हितधारकों के बीच बेहतर ब्रांड इक्विटी के कारण है।

ब्रांड फाइनेंस की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया 100 रैंकिंग में कंपनियों का सामूहिक ब्रांड मूल्य अब 236.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। मजबूत पूंजीगत व्यय, बढ़ती घरेलू मांग और मजबूत सार्वजनिक-निजी सहयोग द्वारा समर्थित, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 6 से 7 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है, भारतीय ब्रांड वैश्विक चुनौतियों के बावजूद उभरते अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं। (ANI)

ब्रांड फाइनेंस द्वारा मोस्ट वैल्यूएबल इंडियन ब्रांड्स 2025 रैंकिंग के अनुसार, अडानी ग्रुप भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड घोषित किया गया है। ब्रांड का मूल्य 2024 में 3.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 6.46 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

यह भी पढ़े :Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत हुई कम; यहां जानें दिल्ली से पटना तक, आज के गोल्ड-सिल्वर रेट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें