अहमदाबाद: एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) ने अप्रत्यक्ष रूप से एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है। एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) ने एनडीटीवी की प्रमोटर ग्रुप कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के 99.5 फीसदी इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के अधिकारों का प्रयोग किया। यह सेबी के अधिग्रहण विनियमों के मुताबिक एनडीटीवी में 26 फीसदी तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक खुली पेशकश करेगा।
अभी पढ़ें – HDFC में सभी बैंक खाते बंद करें…सरकारी कर्मचारियों को मिला यह आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
तीन प्रमुख नेशनल चैनल
एनडीटीवी के पास तीन प्रमुख नेशनल चैनल और एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म है। बता दें कि एएमएनएल अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की 100 फीसदी सहायक कंपनी है। एएमएनएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वीसीपीएल के पास आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (आरआरपीआर) का वारंट उपलब्ध है जो उन्हें आरआरपीआर में 99.99 फीसदी हिस्सेदारी बदलने का अधिकार देती है। वीसीपीएल ने आरआरपीआर में 99.5 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए वारंट का प्रयोग किया है। इस अधिग्रहण के परिणामस्वरूप, वीसीपीएल आरआरपी आर का नियंत्रण हासिल कर लेगा।
खुली पेशकश शुरू करेगा
आरआरपी आर एनडीटीवी (एनडीटीवी, बीएसई,) की एक प्रमोटर ग्रुप कंपनी है और एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी रखती है। वीसीपीएल एएमएनएल और एईएल (कॉन्सर्ट एक्टिंग पर्सन्स) के साथ सेबी (शेयरों ओर टेकओवर का पर्याप्त अधिग्रहण) के विनियम 2011 की आवश्यकताओं के अनुपालन के अनुरूप एनडीटीवी में 26 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक खुली पेशकश शुरू करेगा। एनडीटीवी एक प्रमुख मीडिया हाउस है जिसने तीन दशकों से अधिक समय से विश्वसनीय समाचारों के वितरण का बीड़ा उठाया है। कंपनी तीन नेशनल न्यूज़ चैनल एनडीटीवी 24×7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रॉफिट संचालित करती है। इसकी एक मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति भी है और विभिन्न प्लेटफार्मों पर 35 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स के साथ सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले न्यूज हैंडल्स में से एक है।
मीडिया का मार्ग प्रशस्त करने का लक्ष्य
एनडीटीवी ने 123 करोड़ रुपये के ईबीआईटीडीए के साथ 421 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और वित्त वर्ष 22 में नेग्लिजिबल डेब्ट के साथ 85 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के सीईओ संजय पुगलिया ने कहा यह अधिग्रहण एएमएनएल के सभी प्लेटफॉर्म्स पर न्यू ऐज मीडिया का मार्ग प्रशस्त करने के लक्ष्य में जारी सफर के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन साबित होगा। एएमएनएल भारतीय नागरिकों, उपभोक्ताओं और भारत में रुचि रखने वालों को, सूचना व ज्ञान के साथ सशक्त बनाना चाहता है।
अदानी ग्रुप का मीडिया बिजनेस हाउस
एएमएनएल जो एईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और अदानी ग्रुप का मीडिया बिजनेस हाउस संभालती है। कंपनी को हाल ही में डिजिटल और ब्रॉडकास्ट सेगमेंट पर जोर देने के साथ एक विश्वसनीय नेक्स्ट जनरेशन मीडिया प्लेटफॉर्म की स्थापना के लिए शामिल किया गया था। वीसीपीएल जिसे हाल ही में एएमएनएल द्वारा अधिग्रहित किया गया। था इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) भारत के सबसे बड़े व्यापारिक संगठनों में से एक अदानी समूह की प्रमुख कंपनी है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
4 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
5 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
7 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
7 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
9 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
9 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
11 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
12 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
12 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines