HDFC में सभी बैंक खाते बंद करें...सरकारी कर्मचारियों को मिला यह आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

HDFC

नई दिल्ली: पंजाब सरकार के जल संसाधन विभाग ने राज्य के सभी मुख्य इंजीनियरों, कार्यकारी इंजीनियरों और अधीक्षण इंजीनियरों को एक ज्ञापन भेजकर एचडीएफसी बैंक के सभी बैंक खातों को बंद करने का अनुरोध किया है।

प्रमुख सचिव जल संसाधन ने बीते दिन कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। सभी विभागों को एचडीएफसी बैंक में खाते बंद करने के लिए निर्देश जारी करने के अनुरोध के साथ प्रति प्रधान सचिव वित्त को भेज दी गई है। यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि जब विभाग को उनके समर्थन की आवश्यकता होती है तो बैंक कभी भी सहयोग नहीं करता है। ज्ञापन सभी प्रशासनिक सचिवों को भेज दिया गया है।

कार्यालय ज्ञापन में लिखा गया है, ‘कुछ कार्यकारी इंजीनियरों (ड्रेनेज-सह-जिला खनन अधिकारियों) द्वारा यह ध्यान में लाया गया है कि एचडीएफसी बैंक ने खनन ठेकेदारों को कुछ बैंक गारंटी जारी की थी। इन खनन ठेकेदारों ने राज्य सरकारों को पेमेंट करने डिफॉल्ट किया है। जब अधिकारी बैंक गारंटी को भुनाने के लिए बैंक से संपर्क करते हैं, तो एचडीएफसी बैंक किसी न किसी कारण से इन बैंक गारंटी को भुना नहीं रहा है।’ तदनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि एचडीएफसी बैंक में कोई भी बैंक खाता नहीं रखा जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ