Bihar Business Connect: अडानी समूह बिहार में बड़ा निवेश करने जा रहा है। समूह की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडानी ने शुक्रवार को कहा कि अडानी ग्रुप बिहार में थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करने की योजना बना रहा है। पटना में आयोजित ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ में अडानी समूह की निवेश रणनीति की जानकारी देते हुए प्रणव अडानी ने कहा कि पावर प्लांट राज्य में हजारों नई नौकरियों के अवसर खोलेगा।
तलाश रहे संभावना
प्रणव अडानी ने कहा कि हम बिहार के एनर्जी सेक्टर में भी निवेश की संभावना तलाश रहे हैं। हमारी योजना अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए लगभग 23,000 करोड़ का निवेश करने की है। हमें उम्मीद है कि इस तरह के प्रोजेक्ट से प्री-कमीशनिंग स्टेज में ही 12,000 नौकरियां मिलेंगी और ऑपरेशनल स्टेज में कम से कम 1500 स्किल्ड जॉब्स के मौके बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अडानी समूह बिहार में सबसे बड़ा प्राइवेट निवेशक है। हम राज्य में तीन सेक्टर पर खासतौर पर काम कर रहे हैं, लॉजिस्टिक, गैस डिस्ट्रीब्यूशन और एग्रो लॉजिस्टिक।
यह भी पढ़ें – Adani की पॉजिटिव सोच के कायल हुए Kapil Dev, टीम इंडिया को दिया उनका उदाहरण
मिलकर कर रहे काम
उन्होंने कहा कि बिहार में लॉजिस्टिक, गैस डिस्ट्रीब्यूशन और एग्रो लॉजिस्टिक पर अब तक अडानी समूह ने 850 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तौर पर सैकड़ों नौकरियां दी हैं। प्रणव अडानी ने कहा कि हम बिहार में रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास में संभावित रूप से 1000 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
स्मार्ट मीटर पर निवेश
अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक ने कहा कि समूह ने बिहार के पांच शहरों में बिजली की खपत (Power Consumption) की मॉनिटरिंग को ऑटोमेट करने के लिए 28 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने पर 2,100 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे इस टेक्नोलॉजी सेगमेंट में लगभग 4000 लोकल एम्प्लॉयमेंट के अवसर जनरेट हुए हैं।
नीतीश कुमार की तारीफ
इस दौरान प्रणव अडानी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार के लिए उनका दृष्टिकोण देश के बाकी राज्यों के लिए विकास का मॉडल बन गया है। अडानी ने कहा कि समूह उनके दृष्टिकोण से बहुत प्रभावित है, वह राज्य में बिजनेस लैंडस्केप को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं और इससे राज्य निवेश आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि गति शक्ति रेलवे टर्मिनल, इनलैंड कंटेनर डिपो और इंडस्ट्रियल वेयरहाउसिंग पार्क जैसे रणनीतिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में संभावित रूप से 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है और बिहार सरकार के साथ काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
कच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
5 mins agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
39 mins agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
14 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
17 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
18 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
19 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
21 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
22 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
23 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines