Adani Group ने फाइनेंशियली मजबूती का किया दावा, बाहरी कर्ज के बिना भी कंपनी भर सकती है उड़ान

Adani Group: गौतम अडानी के समूह ने सोमवार को निवेशकों को अपनी पोर्टफोलियो कंपनियों की फाइनेंशियल और क्रेडिट स्टेटमेंट जारी की है। जिसमें उनके मजबूत मुनाफे और नकदी प्रवाह के बारे में बताया गया है।

Adani Group

Adani Group

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इसकी कुल संपत्ति निर्माण में इक्विटी का हिस्सा लगभग दो-तिहाई है, जो पांच साल पहले की तुलना में बिल्कुल अलग है। पिछले 6 महीनों में समूह ने करीब 75,227 करोड़ रुपये का निवेश किया। वहीं, कुल कर्ज में सिर्फ 16,882 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस डेटा के साथ-साथ कंपनी ने एक नोट भी शेयर किया गया।

नोट में लिखा गया ‘अडानी पोर्टफोलियो कंपनियों के पास कम से कम 12 महीनों के लिए सभी लोन सर्विस रिक्वायरमेंट पूरा करने के लिए कंपनी सक्षम है। 30 सितंबर, 2024 तक, अडानी पोर्टफोलियो कंपनियों के पास 53,024 करोड़ रुपये की नकदी थी, जो इसके कुल बकाया कर्ज का 21 प्रतिशत के करीब थी। उन्होंने कहा कि यह रकम अगले 28 महीनों की लोन सर्विस रिक्वायरमेंट को पूरा करने के लिए काफी है।

विज्ञापन

पिछले दिनों, समूह ने अगले 10 सालों में पोर्टफोलियो कंपनियों में 8 लाख करोड़ रुपये (100 बिलियन अमरीकी डालर) से ज्यादा निवेश करने की योजना का ऐलान किया। नकद मुनाफा पिछले 12 महीनों में 58,908 करोड़ रुपये रहा और पिछले पांच साल के दौरान 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। इस आधार पर समूह अगले 10 सालों में अपने आंतरिक नकदी संचय (internal cash accumulation) से केवल 5.9 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने में सक्षम होगा।

कंपनी के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में EBITDA (ब्याज, कर और मूल्यह्रास से पहले की आय) काफी स्टेबल है। यह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए सही है, जो 17 प्रतिशत बढ़कर 83,440 करोड़ रुपये हो गई। मौजूदा एनुअल कैश फ्लो से ही 3 साल में पूरा कर्ज चुकाया जा सकता है।

विज्ञापन

सकल संपत्ति (Gross Assets) या निवेश में केवल 16,882 करोड़ रुपये की कुल कर्ज की बढ़ोतरी के मुकाबले 75,227 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। प्रोपर्टी बेस बढ़कर अब 5.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसमें कहा गया है कि समूह की कंपनियों की रेटिंग में सुधार के कारण उधार लेने की औसत लागत 8.2 प्रतिशत है। आपको बता दें पिछले 5 साल में सबसे कम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ