अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनी दुनिया की सबसे ज्यादा ESG स्कोर वाली यूटिलिटी कंपनी, S&P ग्लोबल ने दिया 90% स्कोर

कंपनी के डिस्क्लोजर आधारित कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) स्कोर में भी सालाना आधार पर 17 अंकों का सुधार हुआ है और यह बढ़कर 90 हो गया है.

Adani Group

AESL के मुताबिक, कंपनी ने ESG के तीनों प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है. (Photo: News24)

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी के मुताबिक, S&P ग्लोबल के ताजा मीडिया एंड स्टेकहोल्डर एनालिसिस (MSA) रिव्यू के बाद AESL को यूटिलिटीज सेक्टर में दुनिया की सबसे ज्यादा ESG स्कोर वाली कंपनी का दर्जा मिला है. कंपनी ने बताया कि उसे कुल 100 में से 90 का ESG स्कोर मिला है. इसके साथ ही AESL वैश्विक यूटिलिटीज सेक्टर में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि इस इंडस्ट्री का औसत स्कोर 41 है. जबकि इससे पहले कंपनी का ESG स्कोर 81 था. S&P ग्लोबल के रिव्यू के बाद कंपनी की ESG रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

विज्ञापन

तीनों ESG मानकों में मजबूत प्रदर्शन

AESL के मुताबिक, कंपनी ने ESG के तीनों प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है. पर्यावरण में कंपनी को 93 अंक, Social में 89 अंक और Governance & Economic में 84 अंक मिले हैं. कंपनी ने बताया कि इन क्षेत्रों में उसके प्रदर्शन को प्रोडक्ट स्टूअर्डशिप, क्लाइमेट स्ट्रैटेजी और ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट जैसे पहलुओं से मजबूती मिली है. कंपनी के डिस्क्लोजर आधारित कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) स्कोर में भी सालाना आधार पर 17 अंकों का सुधार हुआ है और यह बढ़कर 90 हो गया है.

विज्ञापन

AESL के CEO कंदर्प पटेल ने कहा कि S&P ग्लोबल की ओर से दुनिया की सबसे ज्यादा ESG स्कोर वाली यूटिलिटी कंपनी के रूप में पहचान मिलना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि कंपनी के रोजमर्रा के फैसलों में सस्टेनेबिलिटी को शामिल किया जाता है. उनके मुताबिक, यह उपलब्धि कंपनी की टीमों की ओर से पर्यावरणीय प्रदर्शन, सामाजिक प्रभाव, गवर्नेंस मानकों और डिस्क्लोजर प्रैक्टिस को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश का नतीजा है.

विज्ञापन

ट्रांसमिशन से स्मार्ट मीटरिंग तक कारोबार

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ऊर्जा क्षेत्र के कई हिस्सों में काम करती है. कंपनी की मौजूदगी पावर ट्रांसमिशन, बिजली वितरण, स्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस में है. कंपनी के अनुसार, उसके पास 29,739 सर्किट किलोमीटर का ट्रांसमिशन नेटवर्क और 1,43,425 MVA की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता है.

विज्ञापन

रिटेल बिजली वितरण कारोबार में कंपनी मुंबई महानगर क्षेत्र और मुंद्रा SEZ के औद्योगिक क्षेत्र में करीब 1.3 करोड़ उपभोक्ताओं को सेवाएं देती है. कंपनी स्मार्ट मीटरिंग कारोबार का भी विस्तार कर रही है और भारत की प्रमुख स्मार्ट मीटरिंग इंटीग्रेटर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है. कंपनी का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार, समानांतर लाइसेंस और ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक रिटेल समाधान के जरिए वह ऊर्जा की डिलीवरी को अधिक भरोसेमंद, किफायती और टिकाऊ बनाने की दिशा में काम कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ